Urdu Conclave 2026

टोक्यो में पीएम मोदी के स्वागत में गायत्री मंत्र, लगे नमो-नमो के नारे, तस्वीरों में देखिए वहां का नजारा

पीएम नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे, जहां वह जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे. यह यात्रा भारत एवं जापान के विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे, जहां वह जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे. यह यात्रा भारत एवं जापान के विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करेगा. ऐसे में PM मोदी के वहां पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. आइए देखते है उनके स्वागत की कुछ तस्वीरें.

पीएम मोदी के जापान की राजधानी टोक्यो पहुचनें पर जापानी कलाकारों ने भारतीय वेशभूषा में गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

इस मुलाकात में खुद एक कलाकार ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने उनसे हिंदी में कोई भजन सुनाने को कहा जिसपर कलाकार ने पीएम मोदी को राजस्थानी में एक भजन सुनाया जो उन्हें बहुत अच्छा लगा.

इस स्वागत में जापानी कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे भारतीय नृत्य और भारतीय लोकगीत पेश किए, साथ ही उन्हें गायत्री मंत्र भी सुनाया.

इस स्वागत में पीएम मोदी जापान में भारतीय अप्रवासी समुदाय से भी काफी गर्मजोशी के साथ बातचीत की और अपने अंदाज में बच्चों से भी प्यार से हाल-चाल लेते दिखे.

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर जापानी और भारतीय समुदाय से मिले प्यार और अपनेपन से भरी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- टोक्यो में भारतीय समुदाय के प्यार और अपनेपन ने दिल छू लिया.

ये भी पढ़ें: “जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर वैश्विक क्रांति ला सकती है” ‘टोक्यो में आर्थिक मंच से पीएम मोदी का बड़ा बयान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read