Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs AUS: जडेजा के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, ‘पंजे’ के साथ स्टार ऑलराउंडर ने की दमदार वापसी

IND vs AUS First Test Match: चोट के बाद वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने मेहमान टीम को एक के बाद एक 5 झटके दिए. दूसरी तरफ, रविंचंद्रन आश्विन ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

IND VS AUS

IND VS AUS

IND vs AUS First Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरूआत बेहद खराब रही जब उस्मान ख्वाजा (1) को मोहम्मद सिराज और डेविड वॉर्नर (1) को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजकर कंगारू खेमे में खलबली मचा दी. यहां से स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन टीम को संभाला और स्कोर को 84 रनों तक पहुंचाया. लेकिन यहां पर लाबुशेन जडेजा का पहला शिकार बने. मार्नस लाबुशेन ने 49 रन बनाए.

वहीं स्टीव स्मिथ ने 37 और एलेक्स कैरी ने 36 रन की पारी खेली. इसके अलावा हैंड्सकॉम्ब ने 31 रनों की पारी खेली. स्टीव स्मिथ और लाबुशेन के आउट होने के बाद हैंड्सकॉम्ब ने कैरी के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया. हालांकि, ये साझेदारी टूटने के साथ ही कंगारू टीम 200 रनों के भीतर सिमट गई. वहीं चोट के बाद वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने मेहमान टीम को एक के बाद एक 5 झटके दिए. दूसरी तरफ, रविंचंद्रन आश्विन ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. टी ब्रेक के बाद खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 177 रनों पर ढेर हो गई.

चोट के बाद रवींद्र जडेजा की दमदार वापसी, 5 विकेट झटके

इसके पहले, भारत ने सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर भरत को डेब्यू का मौका दिया जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर टॉड मर्फी ने डेब्यू किया. वहीं चोट से उबरने के बाद रवींद्र जडेजा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है. उन्होंने वापसी के बाद पहले ही मैच में 5 शिकार कर ये बता दिया कि भले ही चोट के कारण वह लंबे समय तक ग्राउंड से दूर रहे लेकिन उनकी विकेटों की भूख कम नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 19 साल बाद भारत में सीरीज जीतने की तलाश में ऑस्ट्रेलिया, टर्निंग ट्रैक पर होगा रोमांचक मुकाबला

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital