Bharat Express DD Free Dish

कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, सेवादार की पीट-पीटकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात दर्शन के बाद प्रसाद मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या तक पहुँच गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर के सेवादार की डंडों और मुक्कों से बुरी तरह पिटाई कर दी

दक्षिणी दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात दर्शन के बाद प्रसाद मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या तक पहुँच गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर के सेवादार की डंडों और मुक्कों से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने घायल सेवादार को पहुँचाया अस्पताल

पुलिस के अनुसार, घटना 29 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है, जब पीसीआर को मंदिर में झगड़े की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेवादार को अस्पताल पहुँचाया. गंभीर रूप से घायल सेवादार को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और पिछले 15 वर्षों से कालकाजी मंदिर में सेवादार की सेवा कर रहा था.

प्रसाद को लेकर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रसाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने योगेंद्र पर बेरहमी से हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद आरोपी अतुल पांडे (30) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़े: अखिलेश यादव का ये वाला अवतार देखा आपने? कूद कर बैरिकेडिंग को ऐसे किया पार, देखती रह गई दिल्ली पुलिस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read