Bharat Express DD Free Dish

महात्मा गांधी के परपोते का मोहन भागवत पर हमला, कहा-मोहन भागवत का वानप्रस्थ समय आ गया

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर तीखा बयान दिया.

तुषार गांधी और मोहन भागवत

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर तीखा बयान दिया. उन्होंने (Tushar Gandhi) कहा कि भागवत को अब ऋषि-मुनियों की बातें बहुत पसंद आने लगी हैं इसलिए उनका वानप्रस्थ का समय आ गया है.

दरअसल मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हाल ही में कहा था कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऋषियों ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए तुषार गांधी ने यह टिप्पणी की.

तुषार गांधी का NDA पर हमला

तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने बिहार में राहुल गांधी की यात्रा का हवाला देते हुए एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने (Tushar Gandhi) कहा कि बिहार में लोगों के मुंह से एक नया नारा सुनाई दे रहा है और वो है ‘वोट चोर गद्दी छोड़’. उन्होंने दावा किया कि यह नारा सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे देश में गूंजेगा. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बहुत बड़ा है और लोगों के मन में बदलाव की एक उम्मीद जाग चुकी है.

देशभर में फैल सकता है आंदोलन-तुषार गांधी

तुषार (Tushar Gandhi) ने बताया कि उन्होंने खुद राहुल गांधी के साथ एक दिन की यात्रा की और गांवों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के मुंह से यही नारा सुना. उन्होंने कहा कि पहले कभी ऐसा भावना नहीं देखी गई. लोगों को लग रहा है कि वोट चोरी के मुद्दे से वे जुड़ सकते हैं और यह आंदोलन देशभर में फैल सकता है.

इसे भी पढ़ें-‘युद्ध अभ्यास’ के मोर्चे पर भारत-यूएस एक साथ, अमेरिका में दो हफ्ते तक चलेगा युद्धाभ्यास

इस बयान के जरिए तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने साफ संकेत दिए कि विपक्ष अब वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगा और यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन की शुरुआत हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read