Bharat Express DD Free Dish

BSF HCM Result 2025: एएसआई-हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सफल अभियार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलॉड

BSF HCM Result 2025: बीएसएफ एएसआई हेड कॉन्सटेबल भर्ती 2025 पहले चरण (PET-PST) का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. जो भी अभियार्थी इसमें सफल हुए है वे 2nd राउंड की परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे.

BSF HCM Result 2025

BSF HCM Result 2025: बीएसएफ की ओर से असिस्टेटंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और हेड कॉन्सटेबल भर्ती 2025 PET-PST रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. रिजल्ट PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन माध्यम से बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जारी किया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में भाग लिया था वे तुरंत ही मेरिट लिस्ट पर जाकर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलॉड कर सकते हैं. लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं.

इतने अभ्यार्थी लिखीज परीक्षा में होंगे शामिल

पीएसटी व पीईटी योग्य अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा. कुल 2,75,567 अभ्यर्थी को आगे की प्रक्रिया में शामिल होन के लिए अस्थाई रूप से चुना गया है. इसमें एएसआई स्टेनो/कॉम्बेटेंट स्टेनो के लिए 8,526 उम्मीदवार, सीएपीएफ मिनिस्टीरियल कॉम्बेटेंट मिनिस्टीरियल और असम राइफल्स हवलदार क्लर्क पद के लिए 2,67,041 उम्मीदवार शामिल हैं. पीईटी पीएसटी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2025 से 02 जून 2025 तक आयोजित की गई थी.

ये भी पढ़ें: WBJEE counselling 2025: रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख आज, इस दिन जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • BSF HCM रिजल्ट जारी करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर क्लिक करें.
  • फिर होम पेज पर भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट PDF स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read