Urdu Conclave 2026

शिल्पा शेट्टी ने रेट्रो लुक से जीनत अमान को दिया ट्रिब्यूट, वायरल हुआ एक्ट्रेस का स्टाइलिस व ग्लैमरस अंदाज

बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज से सोशल मीडिया पर अकसर छाई रहती है. शिल्पा अपने वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स सभी में फैंस का दिल जीत रखा है

बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज से सोशल मीडिया पर अकसर छाई रहती है. शिल्पा अपने वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स सभी में फैंस का दिल जीत रखा है. ऐसे में इस बार उनपर रेट्रो लुक का खुमार छाया हुआ है, जिसकी तस्वीरें हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, जिसके कारण वो चर्चा में बनी हुईं हैं.

शिल्पा शेट्टी के इस लुक को देख कर लोगों को जीनत अमान की याद आ गई. दरअसल इस फोटोशूट में उन्होंने जीनत अमान का लुक लिया हुआ है, जिससे वो सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रही है.

इस फोटोशूट से उन्होंने 70-80 के दसक की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान को खास ट्रीबियूट दिया है और अब शिल्पा का ये लुक काफी वायरल हो रहा है.

इस फोटोशूट में शिल्पा ने जीनत अमान का पॉपुलर रेट्रो लुक रिक्रिएट किया ह, जिसमें शिल्पा ने येलो प्रिंटेड आउटफिट कैरी किया हुआ है, जिसे देख सभी को जीनत के दम मारो दम गाने के लुक की याद आ गई.

इस फोटोशूट में वह स्टाइल और ग्लैमरस लुक के साथ काफी कॉन्फिडेंटली पोज दिए हैं. इस अंदाज को देख फैंस ने सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध रखे हैं.

एक तस्वीर में वो इस लुक में खुद को शीशे में देखते हुए नजर आ रही हैं जिसमें एक्ट्रेस के फेस एक्सप्रेशंस काफी कुछ कह रहे हैं.

आपको बता दें कि शिल्पा ने ये खास लुक टीवी के पॉपुलर शो सुपर डांसर के लिए लिया है, जिसमें इस लुक से उन्होंने ग्रेस, ग्लैम और टाइमलेस फैशन की प्रतिमूर्ति जीनत अमान को ट्रिब्यूट दिया है. साथ ही शिल्पा शेट्टी ने  जीनत को अपने फैशन और शब्दों से इंस्पायर करने के लिए थैंक्यू कहा है.

ये भी पढ़ें: स्ट्रैपलेस बिकिनी टॉप में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने मचाया धमाल, किलर पोज देख फैंस हुए फिदा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read