Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत, देखें तस्वीरें!

Amethi Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित कैंटीन की तरफ ट्रक मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी. टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ चुके थे.

Amethi Purvanchal Expressway Accident

Amethi Purvanchal Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोग मारे गए. बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी थी, जिससे कार में सवार 3 लोगों की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित कैंटीन की तरफ ट्रक मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी.

Amethi Purvanchal Expressway Accident

जानकारी सामने आई है कि यह लोग आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई.

Amethi Purvanchal Expressway Accident

बाजार शुक्ल क्षेत्र के पास हुआ हादसा

बुधवार तड़के यह हादसा बाजार शुक्ल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 60.1 किलोमीटर के पास हुआ. टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ चुके थे, जबकि ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ.

ये भी पढ़ें- चेन्नई एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाजार शुक्ल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital