जब उत्तर कोरिया की आम जनता भूख और गरीबी से जुझ रही है तब ऐसे में उनके नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) शाही अंदाज में जिंदगी बिता रहे हैं. उनकी लाइफ स्टाइल किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. उनकी लाइफस्टाइल में महंगी शराब, विदेशी खाना, सोने की पन्नी में लिपटी सिगरेट और करोड़ों की कॉफी शामिल है.
महंगी शराबों का शौक
किम जोंग (Kim Jong Un) को शराब का जबरदस्त शौक है. उन्हें ब्लैक लेबल स्कॉच व्हिस्की और हेनेसी ब्रांडी बेहद पसंद है. इस शराब की एक-एक बोतल की कीमत करीब 7 हजार डॉलर तक जाती है. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो वो हर साल करीब 30 मिलियन डॉलर सिर्फ शराब पर खर्च कर देते हैं.
खाने-पीने का टेस्ट विदेशी
खाने-पीने में भी उनका टेस्ट इंटरनेशल है. इटली का पर्मा हैम, स्विट्जरलैंड की एममेंटल चीज और जापान का कोबे बीफ उनके (Kim Jong Un) डिनर टेबल पर आम हैं. उनके पूर्व में रहे सुशी शेफ ने बताया कि किम और उनके पिता अक्सर क्रिस्टल शैंपेन के साथ दुनिया के सबसे महंगे स्टेक का मजा लेते थे. इतना ही नहीं 1997 में इटली से एक शेफ को सिर्फ उनके परिवार के लिए पिज्जा बनाने के लिए बुलाया गया था. ब्राजील की कॉफी भी उनकी फेवरेट है जिस पर वो सलाना करीब 9.67 लाख डॉलर उड़ा देते हैं.
खास सिगरेट के फैन
अब बात करें सिगरेट की तो तनाशाह किम (Kim Jong Un) ‘यवेस सेंट लॉरेंस’ की ब्लैक सिगरेट पीते हैं जो खासतौर सोने की पट्टी में लिपटी रहती है. इसके अलावा वो ‘स्नेक वाइन’ भी पीते हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि ये ताकत और मर्दाना शक्ति बढ़ाती है. दक्षिण कोरिया के एक रिपोर्ट्स की माने तो किम का वजन अब 136 किलो से भी ज्यादा हो चुका है.
कुल मिलाकर देखे तो एक तरफ जहां उत्तर कोरिया की जनता भूख से तड़प-तड़प कर मर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनके नेता (Kim Jong Un) करोड़ो की ठाठ-बाट में डूबा हुआ है. तानाशाही का असली चेहरा कुछ और नहीं बस यही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


