Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा, दुबई में होगा ब्रोंको टेस्ट, रोहित-बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी देंगे फिटनेस चैलेंज

Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस दुबई में ब्रोंको टेस्ट से परखी जाएगी. यह टेस्ट खिलाड़ियों की सहनशक्ति और स्टैमिना की बड़ी परीक्षा माना जाता है. रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल जैसे सितारे इसमें हिस्सा लेंगे.

Asia Cup 2025, Team India, Bronco Test

Asia Cup 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज़ होगा और भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगी. लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती सामने आने वाली है.

BCCI ने खिलाड़ियों की फिटनेस को परखने के लिए एक खास टेस्ट का आयोजन दुबई में करने की तैयारी की है, जिसे टीम के लिए “अग्नि परीक्षा” माना जा रहा है.

दुबई में होगा Bronco Test

BCCI ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की फिटनेस जांची थी. इस टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

वहां खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट और अन्य फिटनेस ड्रिल्स कराई गईं, लेकिन ब्रोंको टेस्ट उस समय शामिल नहीं किया गया. अब खबर है कि एशिया कप से पहले दुबई में टीम इंडिया को यही ब्रोंको टेस्ट देना पड़ सकता है.

ब्रोंको टेस्ट खिलाड़ियों की सहनशक्ति और स्टैमिना की असली परीक्षा है. इसमें खिलाड़ी को पहले 20 मीटर, फिर 40 मीटर और उसके बाद 60 मीटर की शटल रन करनी होती है. इन तीनों दौड़ों को मिलाकर एक सेट पूरा होता है.

हर खिलाड़ी को लगातार बिना रुके ऐसे पांच सेट पूरे करने होते हैं, यानी कुल 1200 मीटर की दौड़ लगानी पड़ती है. स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स का मानना है कि इस टेस्ट से खिलाड़ियों की फिटनेस का असली स्तर सामने आएगा.

ये भी पढ़ें- SL 4 पैरा बैडमिंटन कैटेगरी में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने सुकांत कदम

Asia Cup 2025 में भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा. इसके बाद 14 सितंबर को टीम इंडिया का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने जा रहा है, जिस पर पूरे एशिया की निगाहें टिकी होंगी. 19 सितंबर को भारत तीसरा मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद टूर्नामेंट के सुपर-4 मुकाबले होंगे, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी भिड़ंत लगभग तय मानी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read