Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Deepika Padukone का ये इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस हुए दीवाने, पति रणवीर के कमेंट ने जीता दिल

Deepika Padukone Photos: काफी कम ही देखने को मिलता है कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर यूं एक्टिव नजर आएं. हाल ही में एक्ट्रेस एक खास इवेंट में पहुंचीं जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें Instagram पर Post कीं, जिन्हें देख आपकी नजरें थम सी जाएंगी..

Deepika Padukone Photos
Vijay Ram Edited by Vijay Ram
  • नमिता वर्मा

Deepika Padukone Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते साल यानी सितंबर के महीने में मां बनी थीं. इन्होंने बेटी दुआ पादुकोण को जन्म दिया था. दीपिका की बेटी परवरिश में बिजी चल रही हैं. लेकिन वो अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी पूरा करने की कोशिश में जुटी नजर आती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत कम पोस्ट्स करती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने फैंस को अपने नए लुक से हैरान कर दिया है.

काफी कम ही देखने को मिलता है कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर यूं एक्टिव नजर आएं. हाल ही में एक्ट्रेस एक खास इवेंट में पहुंचीं और वहां से अपनी कुछ तस्वीरें Instagram पर Post कीं, जिन्हें देख आपकी नजरें थम सी जाएंगी..

दीपिका ने फैन्स को किया हैरान. कम Post करने वाली दीपिका ने इस बार शिमरी गोल्डन स्कर्ट और ओवरसाइज़ ब्राउन-गोल्डन टॉप में सबका ध्यान खींचा और फैन्स होए दीवाने. फैन्स ने उनका थोड़ा वजन कम होना भी नोटिस किया लग राहा था की weight लॉस किया हैं. गोल्डन हूप्स, ब्लैक हील्स-पर्स, न्यूड मेकअप और हाई बन ने लुक को बेहद खूबसूरत बनाया.

रणवीर सिंह का कमेंट सोशल मीडिया पर मचा तहलका. दीपिका की अदाओं के हमेशा से कायल रणवीर सिंह, जब उन्होंने एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें देखी Instagram पर, तो खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट में लिखा – “हॉट मम्मा।” इस कमेंट ने social media पर जोरदार हलचल मचा दी और फैंस इसे देखकर दीवाने हो गए.

हाल ही में विदेश जाने के दौरान दीपिका का एयरपोर्ट लुक वायरल हुआ था. उनके स्टाइल ने social media पर धमाल मचाया था. उन्होंने डीप ऑरेंज ओवरसाइज स्वेटर और ब्लू डेनिम्स के साथ लेदर हाई बूट्स carry किए. बालों को जुड़े में बांधा हुआ थाऔर न्यूड मेकअप ने उनके लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाया होआ था.

दीपिका ने हाल ही में अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है. खबर है कि वह नवंबर के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू करेंगी. इसके अलावा वह कल्कि 2898 एडी और कई अन्य पाइपलाइन फिल्मों पर भी काम करेंगी. साथ ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में उनका कैमियो भी हो सकता है, जिससे उनके फैंस के लिए रोमांच और बढ़ गया है.

ये भी देखें- – शिल्पा शेट्टी ने रेट्रो लुक से जीनत अमान को दिया ट्रिब्यूट, वायरल हुआ एक्ट्रेस का स्टाइलिस व ग्लैमरस अंदाज

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital