Bhutan Pm Ayodhya Visit: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे आज यानी शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को सुबह अयोध्या पहुंचे. सुबह करीब 9:30 बजे उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां रेड कार्पेट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले, उनका काफिला हाईवे होते हुए सीधे राम मंदिर की ओर रवाना हुआ.
उत्तर प्रदेश: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और उनकी पत्नी आज सुबह अयोध्या पहुँचे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
(तस्वीरें: सूचना विभाग, अयोध्या) pic.twitter.com/J2c8CY3vFV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन-पूजन
दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहीं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय खुद इस पूरे दौरे की निगरानी कर रहे हैं. अयोध्या प्रवास के दौरान भूटानी पीएम ने भगवान श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए. इसके अलावा वे शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचे.
#WATCH | उत्तर प्रदेश: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और उनकी पत्नी ओम् ताशी डोमा ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए।
(वीडियो सोर्स: सूचना विभाग) pic.twitter.com/mGmCsFxycK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
विशेष भोज और सांस्कृतिक संदेश
उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से खास इंतजाम किए गए. मंदिर दर्शन के बाद एक विशेष दोपहर भोज का आयोजन भी रखा गया, जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं. करीब चार घंटे अयोध्या में रुकने के बाद दासो शेरिंग टोबगे दोपहर लगभग 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: नेपाल की डिजिटल स्ट्राइक! फेसबुक, यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया पर बैन
भारत-भूटान संबंधों का प्रतीक
भूटानी प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच गहरी होती दोस्ती और सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है. इससे पहले उन्होंने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया और राजगीर में बने रॉयल भूटान मंदिर का भव्य लोकार्पण किया था. टोबगे इस यात्रा पर अकेले नहीं, बल्कि अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ आए हैं. 3 से 6 सितंबर तक चलने वाली इस आधिकारिक यात्रा में गया, अयोध्या और दिल्ली जैसे अहम शहर शामिल हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



