Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल पर BCI की अपील, BCI ने हड़ताल खत्म करने को कहा और 8 सितंबर को बैठक बुलाई।

दिल्ली के निचली अदालतों के वकील 8 सितंबर से एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है. इसको लेकर BCI ने सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति से हड़ताल वापस लेने की अपील की है.

Bar Council of India

बार काउंसिल ऑफ इंडिया

Edited by Vaibhav Gupta
दिल्ली के निचली अदालतों के वकील 8 सितंबर से एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है. इसको लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति से हड़ताल वापस लेने की अपील की है.

वकील दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के खिलाफ हड़ताल कर रहे है.

BCI ने बुलाई संयुक्त बैठक

इससे पहले 6 दिन तक वकीलों की चली हड़ताल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति को 8 सितंबर को शाम 8 बजे एक संयुक्त बैठक के लिए आमंत्रित किया है.

इस बैठक में बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. इससे पहले हड़ताल कर रहे वकीलों का कहना था कि एलजी द्वारा जारी अधिसूचना के चलते पुलिस को असीमित शक्तियां मिल गई है.

पुलिस को कोर्ट में पेश होना जरुरी नहीं

एलजी द्वारा जारी नई नीति के तहत पुलिस अधिकारियों को अदालत में पेश होने की आवश्यकता नहीं है. गवाही पुलिस स्टेशन से ही देने की अनुमति मिल गई है. वकीलों का आरोप था कि एलजी के इस कदम से गवाही की पवित्रता और स्वतंत्रता पर गंभीर खतरा है.

उनका यह भी मानना था कि दिल्ली में यह नीति लागू करने के बाद पूरे देश में योजना को लागू किया जा सकता है. डीएचसीबीए ने उपराज्यपाल द्वारा जारी आदेश का विरोध करते हुए इसे कानून की मूल भावना के खिलाफ बताया था.

आदेशों के वापस लेने की मांग करते हुए डीएचसीबीए के सचिव विक्रम सिंह पवार ने कहा था कि इसे लागू करने से ट्रायल प्रक्रिया खतरे में पड़ जाएगी.

ये भी पढ़ें: आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को राहत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इन्कार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read