Bharat Express DD Free Dish

फ्लॉप फिल्म, बेनामी कंपनी और 150 करोड़ का फ्रॉड…, फंस गए बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने दर्ज कराया केस

Vashu Bhagnani case Ali Abbas: ये फ्रॉड कुल 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है. वाशु भगनानी का कहना है कि अगर इस मामले में स्थानीय जांच एजेंसियां गुनहगारों को सजा दिलाने में नाकाम रहती हैं तो वो इस मामले को ED और CBI में भी ले जाने से परहेज नहीं करेंगे.

Vashu Bhagnani case Ali Abbas

2024 में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक फिल्म आई थी, नाम था बड़े मियां छोटे मियां. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म तो कुछ खास कमाई कर नहीं सकी, लेकिन इसका जिन्न आजकल पूरे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में घूम रहा है. ये फिल्म कब आई और चली गई इसका तो अक्षय और टाइगर के फैन्स को भी नहीं पता चला, लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) और डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर (Ali Abbas Zafar) के बीच चल रही कंट्रोवर्सी खूब ध्यान खींच रही है. अब रिपोर्ट्स आ रही है कि, वाशु भगनानी ने अली अब्बास जफर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है. मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर पर बेहद गंभीर लगाते हुए दावा किया है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी के साथ बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से जुड़े फंड बेनामी और ऑफशोर कंपनियों के ज़रिए निकाले गए और इन फंड्स का इस्तेमाल मनी-लॉन्ड्रिंग में किया गया.

वाशु भगनानी ने आगे कहा कि, अगर इस मामले में लोकल जांच एजेंसियां सही से काम नहीं कर पाती हैं तो वो इसे ED और CBI तक ले जाएंगे.

बेनामी कंपनी के सराहे मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

FIR के मुताबिक वाशु ने अली पर एक बेनामी कंपनी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि, Jolly Jumper Films LLC कंपनी पंजीकृत तो अबू धाबी में है, लेकिन असल में मुंबई के अंधेरी से चलती है. फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म के लिए मिलने वाली सब्सिडी व भुगतान इसी चैनल से किया.

बढ़ा चढ़ा कर बजट दिखाया गया

वाशु ने अली अब्बास ज़फर और उनके दो सहयोगियों हिमांशु मगरा और एकेष रणदिवे पर आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के बजट को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया, जिसके लिए फर्जी बिल बनाए गए और सब्सिडी की रकम का दुरुपयोग किया गया.

अली जिम्मेदारी लेने से बच रहे-वाशु

फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के मुताबिक अली और उनके साथियों ने फिल्म का ना तो पूरा हिसाब-किताब दिया. अब वो जिम्मेदारी लेने से भी बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि, अली कह रहे हैं कि वो फिल्म का प्रोड्यूसर नहीं बल्कि डायरेक्टर थे. वो ऐसा इसलिए कह रहे हैं ताकि वो इस पूरे गड़बड़ी में जिम्मेदारी से बच सकें.

अली अब्बास ने आरोपों से किया इनकार

वहीं अली अब्बास जफर ने इन सभी आरोपों से इनकार किया. टाइगर जिंदा है, सुल्तान जैसी फिल्में करने वाले अली अब्बास जफर ने अपना बचाव करते हुए वाशु भगनानी पर ही आरोप मढ़ दिया. उन्होंने कहा कि वाशु भगनानी पर उनके पैसे बकाये हैं. अब वो देना नहीं चाहते इसलिए ये सारे प्रपंच रच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति की कुर्सी पर कौन? NDA के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी सुदर्शन रेड्डी में टक्कर

फर्जी तरीके से दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप

वाशु भगनानी ने अली अब्बास जफर पर ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी तरीके से फिल्म के दस्तावेजों में हेर-फेर कर खर्च 70 से 80 करोड़ रुपये बढ़ा चढ़ाकर दिखाये. भगनानी का कहना है कि इस पैसे का अली ने जमकर दुरुपयोग किया.

150 करोड़ का है कुल फ्रॉड

जानकारी के मुताबिक ये फ्रॉड कुल 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है. वाशु भगनानी का कहना है कि अगर इस मामले में स्थानीय जांच एजेंसियां गुनहगारों को सजा दिलाने में नाकाम रहती हैं तो वो इस मामले को प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई में भी ले जाने से परहेज नहीं करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read