Urdu Conclave 2026

हिमाचल में पीएम मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

PM Modi In Himachal: पीएम मोदी पंजाब और हिमाचल में बाढञ प्रभावित इलाकों के दौरों के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान वह हवाई सर्वेक्षण के साथ ही स्थानीय सरकार के साथ बैठक कर हालातों से उबरने का रोडमैप तैयार करेंगे.

PM Modi Visit Manipur Tomorrow

PM Modi In Himachal: भारी बारिश से परेशान लोगों के लिए मोदी सरकार चिंता में है. केंद्र लगातार राज्यों के साथ समन्वय कर राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं. मोदी सरकार के मंत्री लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. खुद पप्रधानमंत्री भी निजी तौर पर इस पर नजर बनाए हुए हैं. इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया.

सर्वेक्षण के बाद बैठक

हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने धर्मशाला में आपदा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया. इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद हैं. बैठक के बाद प्रधानमंत्री मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के 18 प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी आपबीती सुनेंगे. आज शाम वब पंजाब में हालातों का मुआयना करेंगे. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 सितंबर को अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी.

दोनों राज्यों ने रखी मांग

मंगलवार शाम पीएम मोदी पंजाब के गुरदासपुर जाएंगे, जहां बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. इससे पहले पंजाब की आप सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपये की मांग की है, जबकि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशेष राहत पैकेज की मांग की है.

लोगों के साथ खड़ी है सरकार

दौरे पर निकलने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. सोशल मीडिया पर पीएम ने बताया था कि बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं. सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

ये भी पढ़ें: नेपाल में होगा तख्तापलट! राष्ट्रपति आवास पर कब्जा, विदेश भागने की फिराक में पीएम ओली

सरकार ने उठाए कदम

पंजाब में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू के लिए केंद्र की तरफ से सेना, एयरफोर्स और BSF की टुकड़ियों को भेजा गया है. अभी सेना की 23 टुकड़ियां (कॉलम) और 2 इंजीनियरिंग टास्क फोर्स तैनात की गई हैं. एयरफोर्स व आर्मी के 30 से 35 हेलिकॉप्टर और BSF की भी एक बटालियन रेस्क्यू में मदद कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read