Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बाढ़ से जूझ रहे पंजाबवासियों के लिए रिलायंस की सराहनीय पहल, 10 सूत्री राहत योजना से प्रभावित को करेगी मदद

Punjab Floods: अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांवों में रिलायंस समूह ने 10 सूत्री राहत योजना शुरू की है. इस अभियान में भोजन, पानी, आश्रय, पशुधन व वन्यजीव बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं.

Punjab Floods: पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के गांवों में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं. ऐसे कठिन समय में रिलायंस समूह ने राहत प्रदान करने और उनके री-सेटलमेंट के लिए एक व्यापक दस सूत्रीय योजना लागू की है. इस अभियान में रिलायंस फाउंडेशन, वंतारा, रिलायंस रिटेल और जियो मिलकर काम कर रहे हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, ‘हम पंजाब की इस कठिन घड़ी में हर कदम पर साथ हैं. हजारों परिवारों ने अपना घर, रोज़गार और सुरक्षा का एहसास खो दिया है. हमारी पूरी कोशिश है कि भोजन, पानी, आश्रय और इंसानों के साथ-साथ पशुओं की देखभाल भी समय पर पहुंचाई जा सके. यह दस सूत्री योजना हमारी ‘We Care’ सोच को दर्शाती है.’

Punjab Flood

जानें क्या है 10 सूत्री राहत योजना?

पोषण सहायता – सबसे ज्यादा प्रभावित 10,000 परिवारों के लिए राशन किट दी जाएगी.

आर्थिक मदद – 1,000 असुरक्षित परिवारों (विशेषकर विधवा या बुजुर्ग मुखिया वाले घर) को ₹5,000 के वाउचर मिलेंगे

कम्युनिटी किचन के लिए राशन उपलब्ध कराएंगे, ताकि सामूहिक भोजन व्यवस्था हो सके.

सुरक्षित पेयजल देना – पानी से भरे इलाकों में पोर्टेबल वॉटर फिल्टर की तैनाती होगी.

आपातकालीन आश्रय किट – तिरपाल, मच्छरदानी, रस्सियां और बिस्तर, ताकि विस्थापित परिवारों को अस्थायी छत मिल सके.

जन स्वास्थ्य प्रबंधन – बाढ़ के बाद बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और पानी के स्रोतों की सफाई करवाई जाएगी.

Punjab

स्वच्छता किट – हर प्रभावित परिवार को हाइजीन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.

पशुधन सहायता – पानी में फंसे मवेशियों की देखभाल, दवाइयां और टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं. लगभग 5,000 पशुओं के लिए 3,000 साइलेंज बंडल वितरित किए गए हैं.

Punjab Flood

वन्यजीव और पशुओं का बचाव – वंतारा की 50 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम आधुनिक उपकरणों से जानवरों का रेस्क्यू कर रही है. मृत पशुओं का सम्मानजनक वैज्ञानिक अंतिम संस्कार भी कराया जा रहा है, ताकि बीमारियों का प्रसार न हो.

Punjab Flood

जियो की टीम ने NDRF के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेटवर्क सेवा तुरंत दुरुस्त की, जिससे राज्यभर में कनेक्टिविटी बनी रही. वहीं रिलायंस रिटेल ने 21 ज़रूरी सामानों से लैस राशन और स्वच्छता किट तैयार कर प्रभावित गांवों तक पहुंचाई. रिलायंस की टीमें 24 घंटे जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और पंचायतों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: भारत की 85 प्रतिशत कंपनियां अगले दो वर्षों में अपने ऑफिस पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना पर कर रहीं काम: रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital