Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mohan Bhagwat Birthday: RSS प्रमुख मोहन भागवत का आज 75वां जन्मदिन, रिटायरमेंट पर सफाई, बोले- जब तक संघ चाहेगा, सेवा करता रहूंगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को 75 साल के हो गए. पिछले 16 सालों से वो संघ के सरसंघचालक के रूप में काम कर रहे हैं.

Mohan Bhagwat Birthday: 75 की उम्र में दी रिटायरमेंट पर सफाई

Mohan Bhagwat Birthday: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को 75 साल के हो गए. पिछले 16 सालों से वो संघ के सरसंघचालक के रूप में काम कर रहे हैं और सेवा के मामले में वो तीसरे सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता हैं. उनका जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हुआ था. संघ में उनका सफर करीब पांच दशक पुराना है. उनके पिता मधुकरराव भागवत भी संघ के समर्पित प्रचारक थे.

रिटायरमेंट पर क्या बोले संघ प्रमुख?

हाल ही में भागवत ने सार्वजनिक जीवन में 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट की बात कही थी, जिससे कई अटकलें लगाई गईं. कुछ लोगों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा माना जो 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं. वहीं कुछ ने सोचा कि भागवत खुद ही पद छोड़ने का संकेत दे रहे हैं. लेकिन उन्होंने साफ किया कि उनकी बात का मकसद किसी को निशाना बनाना नहीं था. वो बस दिवंगत संघ नेता मोरोपंत पिंगले के एक मजाकिया किस्से का जिक्र कर रहे थे.

भागवत ने क्या कहा?

मोहन भागवत ने कहा,

“हम जीवन में कभी भी रिटायर होने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन जब तक संघ चाहेगा हम पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे.”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वो रिटायर हो रहे हैं या किसी और को होना चाहिए. संघ जो कहेगा, वही करेंगे.

पिंगले को लेकर क्या बोले भागवत?

उन्होंने मोरोपंत का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब उन्हें 70 साल की उम्र में शॉल देकर सम्मानित किया गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा,

“आप सोच रहे होंगे कि आपने मुझे सम्मानित किया है लेकिन मैं जानता हूं कि जब शॉल दी जाती है तो इसका मतलब होता है कि अब आराम से कुर्सी पर बैठिए और देखते रहिए कि आगे क्या होता है.”

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड: PM मोदी के आपदा क्षेत्र दौरे से पहले CM धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

संघ में मोहन भागवत

संघ प्रमुख बनने से पहले भागवत सरकार्यवाह थे और उससे पहले अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उनसे ज्यादा समय तक सिर्फ गोलवलकर ने 32 साल तक और बालासाहेब देवरस ने 20 साल तक संघ का नेतृत्व किया है. भागवत का अनुभव और योगदान संघ के इतिहास में अहम स्थान रखता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital