Bharat Express DD Free Dish

इजरायल की जंग में कूदा पाकिस्तान! कतर के अमीर से क्या-क्या बोले शहबाज शरीफ?

Shehbaz Sharif Calls for Muslim Unity: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और इस्लाम का राग अलापने हुए मुस्लिम देशों के एकजुटता का आवाहन किया है.

Pakistan Condemns Israeli Attek On Qatar PM Shehbaz Sharif Calls for Muslim Unity

कतर दौरे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री

Shehbaz Sharif Calls for Muslim Unity: पाकिस्तान और कतर के बीच एकजुटतापाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुबा 11 सितंबर को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने दोहा में इजरायल द्वारा किए गए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की और खाड़ी देश के साथ एकजुटता जताई. शरीफ ने मुस्लिम देशों से इजरायली आक्रामकता के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया.

इजरायल के हमले की निंदा

शहबाज शरीफ (Pakistan PM Shehbaz Sharif) ने कहा कि पश्चिम एशिया में इजरायल की बेशर्म आक्रामकता को रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इजरायल के उकसावे के मद्देनजर वैश्विक मुस्लिम समुदाय को अपने सदस्यों के बीच एकता की जरूरत है. शरीफ ने दोहा में 9 सितंबर के इजरायली हमले की कड़ी निंदा की और इसे कतर की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का घोर उल्लंघन बताया.

कतर के साथ ऐतिहासिक संबंध

शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान और कतर के बीच ऐतिहासिक और दोस्ताना संबंधों (Qatar Pakistan relations) का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश हर अच्छे-बुरे समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाईचारे की इसी भावना के तहत पाकिस्तान इस चुनौतीपूर्ण समय में कतर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. शरीफ ने कतर के नेतृत्व को इस अनुचित उकसावे के खिलाफ पाकिस्तान की पूर्ण एकजुटता और समर्थन का भरोसा दिलाया.

ये भी पढ़ें: नेपाल में Gen-Z का गदर: आखिर कैसे एक कार एक्सीडेंट ने गिरा दी सरकार?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

मुलाकात (Shehbaz Sharif Qatar meeting) में शरीफ ने कहा कि कतर के अनुरोध पर पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाने का आग्रह किया था. उन्होंने 15 सितंबर को असाधारण अरब-इस्लामिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के कतर के फैसले का स्वागत किया और कहा कि पाकिस्तान ने ओआईसी के सामने इस शिखर सम्मेलन के सह-प्रायोजन और सह-आयोजन की इच्छा व्यक्त की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read