Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का किराए के मकान से निकलकर अपने पक्के घर में रहने का सपना साकार हुआ है. इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया है.

PM Awas Yojna

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत वाराणसी में अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है. शहर की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में योजना के तहत आवंटित अपने घरों में रह रहे लाभार्थियों ने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और बेहतर सुविधाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं.

भेदभाव का माहौल’: मोहम्मद सिराज

पीएम आवास योजना के लाभार्थी मोहम्मद सिराज ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला है. उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2019 में उनका रजिस्ट्रेशन हुआ था और 2022 में उन्हें पक्का आवास मिल गया. पहले उनका परिवार किराए के मकान में रहता था, लेकिन अब उनके पास अपनी छत है.

उन्होंने कहा कि यहां सभी लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं, किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है और व्यवस्था व सुविधाएं किसी प्राइवेट कॉलोनी के समान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और यदि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला तो वे आग्रह करेंगे कि उनकी तरह अन्य जरूरतमंदों को भी पक्का घर मिले.

किराए के घर से अपने आशियाने तक: कमलेश प्रसाद

योजना के एक अन्य लाभार्थी कमलेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला. इससे पहले वे कबीर चौरा, मैदागिन के पास किराए के मकान में रहते थे. उन्होंने कहा कि यहां सभी बुनियादी व्यवस्थाएं उत्तम हैं और जनप्रतिनिधि विधायक व सांसद भी समय-समय पर आकर हालचाल लेते रहते हैं.

अपने घर की प्राप्ति पर खुशी जताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें रहने के लिए सुरक्षित अपना घर मिला है.

ये भी पढ़ें: बिहार के सबसे चर्चित MLA की बेटी की शादी: नदवां में हजारों लोगों के सामने हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता, जीतने वाले को ‘महिंद्रा थार’ का इनाम

वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में रहने वाले लाभार्थियों के अनुभव दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल परिवारों को किराए के मकान की आर्थिक और मानसिक चिंता से मुक्ति दिलाई है, बल्कि स्वच्छ वातावरण, सामाजिक सौहार्द और बुनियादी सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी प्रदान किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest