बाबा वेंगा (Baba Venga) और नास्त्रेदमस दो ऐसे भविष्यवक्ता है, जिनकी भविष्यवाणी अक्सर सच साबित हुई हैं. अब बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी को लेकर चर्चा जोरों से चल रही है.
Baba Venga ने की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा (Baba Venga) ने साल 2025 को लेकर भविष्यवाणी की है कि साल के आखिरी तीन महीने में यूरोप का एक बड़ा हिस्सा युद्ध में तबाह हो जाएगा, जिसकी झलक रूस-यूक्रेन के युद्ध में दिखाई देती है.
वहीं भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में लिखा है कि 2025 के आखिरी के तीन महीने बहुत ही घातक होंगे. इन तीन महीनों में भीषण युद्ध होंगे. इस युद्ध में रूस न सिर्फ सुरक्षित निकलेगा, बल्कि और भी ताकतवर बनकर उभरेगा.
ट्रंप की मध्यस्थता के बावजूद रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भारत की पहल से इस युद्ध को रोकने में सफलता मिल सकती है, क्योंकि पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती जग जाहिर है. हाल ही में दोनों नेताओं की मुलाकात चीन में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हुई थी.
नास्त्रेदमस ने क्या लिखा है?
नास्त्रेदमस की किताब लेस प्रोफेटिज में लिखा गया है कि 2025 के जो आखिरी के तीन महीने होंगे, उसमें यूरोप के कई देश युद्ध की आग में जलेंगे, जिसमें इंग्लैंड भी शामिल होगा. नास्त्रेदमस की किताब में लिखी बातें, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से मेल खाती हैं, जिससे इन बातों को और बल मिल रहा है. अतीत में बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं.
बाबा वेंगा (Baba Venga) ने अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से लेकर राजनीतिक हत्याओं की भी भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई हैं, ऐसे में 2025 को लेकर की जा रही बातों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. बाबा वेंगा ने म्यांमार और थाइलैंड में आए विनाशकारी भूकंप की भी भविष्यवाणी की थी, जिसे पूरी दुनिया ने देखा.
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के राज में क्रूरता: अमेरिका में भारतवंशी का सिर कलम, पत्नी-बेटे के सामने हमला; आखिर क्या था विवाद?
नास्त्रेदमस ने फ्रांस के राजा हेनरी द्वितीय की मृत्यु का सटीक वर्णन किया. बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन और चेर्नोबिल आपदा का पहले ही संकेत दिया था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
