Bharat Express DD Free Dish

भारत-पाक मैच विवाद पर बृजभूषण सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया, लपेटे में ट्रंप भी आ गए

Brijbhushan Singh On Bcci Boycott: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो लोग खेल का विरोध कर रहे हैं, उन्हें शायद इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं है. पूरे देश में खेल का माहौल बना हुआ है. 2036 ओलंपिक की तैयारी हो रही है.

Brijbhushan Singh On BCCI Boycott:

Brijbhushan Singh On BCCI Boycott: एशिया कप 2025 का छठा मैच आज (14 सितंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. जिसका लोग जमकर विरोध कर रहे हैं. ट्वीटर पर बॉयकॉट बीसीसीआई ट्रेंड कर रहा है. वहीं कई फैंस ऐसे भी हैं जो भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं. भारत पाकिस्तान मैच को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (BBS) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को भी अपने लपेटे में ले लिया.

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हो रहे विरोध को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि खेल की दुनिया अलग है. खेल की दुनिया में भावनाओं का कोई स्थान नहीं है. जब भी कोई इंटरनेशनल टूर्नामेंट होता है तो उसकी पहली शर्त ये ही होती है कि, खिलाड़ी जात या भाषा से ऊपर उठकर खेले. आप किसी को जात या भाषा या कोई और आधार पर नहीं रोक सकते हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो लोग खेल का विरोध कर रहे हैं, उन्हें शायद इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं है.

ट्रंप-श्रम्प क्या है जी?

इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप को भी लपेट लिया. मीडिया के द्वारा जब BBS से पूछा गया कि ऐसा माना जा रहा कि भारत, पाकिस्तान के बीच ये मैच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के कारण खेल रहा है. तो बीजेपी नेता भड़क गए. उन्होंने कहा कि ट्रंप श्रम्प माने क्या है भाई? ट्रंप क्या है? पागल है और क्या है. आपलोग हर बार ट्रंप हर बार ट्रंप पागल का नाम लेने लगते हो.

सब गेम से जुड़े हैं…

देश में खेलों की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने मोदी सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में खेल का माहौल बना है. बृजभूषण शरण सिंह से जब पूछा गया कि क्या आप दोबारा खेल संगठन से जुड़ेंगे? तो उन्होंने कहा कि हम तो पहले से ही जुड़े हुए हैं. हम कहां नहीं जुड़े हैं, सब गेम में जुड़े हुए हैं.

मोदी सरकार में बना खेल का माहौल

वहीं उत्तराखंड में खेल को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से देश में खेल का माहौल बना हुआ है. उत्तराखंड भी खेलों में बढ़िया कर रहा है. उन्होंने कहा कि ये जो नए खेल मंत्री आए हैं वो काफी बढ़िया कर रहे हैं. खेल क्षेत्र में फैली गंदगी को धीरे-धीरे साफ कर रहे हैं. पूरे देश में खेल का माहौल बना हुआ है. 2036 ओलंपिक की तैयारी हो रही है. उसके लिए पूरा देश तैयार है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में 378 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की गई शुरू 

कुछ समय पहले दिये थे विवादित बयान

अपनी दबंगई के लिए पहचाने जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ समय पहले बाबा रामदेव पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने बाबा रामदेव पर तंज कसते हुए ‘काना’ तक कह दिया था. बृजभूषण शरण सिंह ने भरे मंच से कहा कि रामदेव जिसके नाम पर कमाई खा रहे हैं. उस पतंजलि का इतिहास भी यहीं पर मिलता है. ये बयान बृजभूषण ने गोंडा जिले में आयोजित एक सभा में दिया था. कहा जाता है कि गोंडा जिले का कोंडर गांव महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि मानी जाती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read