Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bihar News: पटना में पुलिस भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.

Bihar News: पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है. गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी तिरंगा लेकर जुटे और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया. इनकी मांग है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाए.

क्या है पूरा मामला?

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. कई अभ्यर्थी घायल हुए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. छात्रों का कहना है कि सरकार जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया को टाल रही है जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है.

शिक्षक भर्ती को लेकर नाराजगी

सिर्फ पुलिस भर्ती ही नहीं, शिक्षक भर्ती को लेकर भी नाराज़गी है. हाल ही में STET परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों पर भी पुलिस ने बल प्रयोग किया था. अभ्यर्थी चाहते हैं कि TRE-4 शिक्षक भर्ती से पहले STET परीक्षा कराई जाए ताकि वे परीक्षा में शामिल हो सकें. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि STET अब 2026 में होगी जबकि TRE-4 इसी साल आयोजित की जाएगी.

छात्रों का क्या कहना है?

छात्रों का तर्क है कि अगर STET पहले नहीं हुई तो हजारों योग्य उम्मीदवार शिक्षक भर्ती से बाहर हो जाएंगे. सरकार ने सफाई दी है कि STET परीक्षा TRE-5 से पहले जरूर कराई जाएगी लेकिन प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं.

इसके अलावा अभ्यर्थी बिहार पुलिस की आंसर-की, कॉर्बन कॉपी और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और अस्पष्टता से युवाओं का भरोसा टूट रहा है.

इसे भी पढ़ें-Delhi BMW Case में नया खुलासा, आरोपी के पिता का निकला अस्पताल

फिलहाल पटना में हालात तनावपूर्ण हैं और छात्र सरकार से सीधा जवाब मांग रहे हैं. ये प्रदर्शन सिर्फ नौकरी की मांग नहीं बल्कि युवाओं की उम्मीदों और भविष्य की लड़ाई बन चुका है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read