Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गजब! Google स्क्रीन अभी पड़ गया राहु का असर, जानिये कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?

Google Solar Eclipse: 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. गूगल पर “सूर्य ग्रहण” टाइप करने पर स्क्रीन पर विशेष इफेक्ट दिखेगा. भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा, लेकिन अन्य देशों में दिखाई देगा.

Google Solar Eclipse

Solar Eclipse 2025: चंद्रग्रहण के बाद अब 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. इसके चलते लोग इस खगोलीय घटना के बारे में गूगल पर जानकारी खोज रहे हैं. हालांकि ग्रहण 21 सितंबर को होगा, लेकिन गूगल पर अभी से इसे देखा जा सकता है.

Google का खास इफेक्ट

गूगल ने अपने पेज पर इस बार भी खास इफेक्ट डाल रखा है. जब आप गूगल पर “सूर्य ग्रहण” या “Solar Eclipse” सर्च करेंगे, तो आपकी स्क्रीन कुछ सेकेंड के लिए हल्की हो जाएगी. यह इफेक्ट हर बार देखा जा सकता है. गूगल पहले भी बड़े इवेंट्स पर ऐसे इफेक्ट दिखा चुका है. वैलेंटाइन डे पर स्क्रीन रेड हार्ट से भर जाती है और होली पर फूलों की बारिश नजर आती है. इस बार सूर्य ग्रहण के मौके पर भी ऐसा ही जादू दिखाया गया है.

सूर्य ग्रहण का समय और क्षेत्र

इस बार का सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. भारत में इसे सीधे देखा नहीं जा सकेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भारत में सूतक नियम भी लागू नहीं होंगे. हालांकि कुछ लोग नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए पूजा-पाठ करते हैं. यह ग्रहण 21 सितंबर रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा. यानी कुल लंबाई लगभग चार घंटे होगी.

ये भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2025: चंद्र ग्रहण वाली रात को प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें और क्या न करें? ये हैं धार्मिक मान्यताएं

कहां कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह मुख्य रूप से दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. चूंकि, यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा.

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

जब चंद्रमा अपनी परिक्रमा करते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी का कुछ हिस्सा या पूरा भाग धरती पर नहीं पहुंच पाता, तो उसे सूर्य ग्रहण कहते हैं. हालांकि, 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital