Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mussoorie Disaster : मसूरी रोड पर रात में आवाजाही पर रोक, प्रशासन ने तय किए नए नियम

Mussoorie Disaster मसूरी में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते रात में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है.

Mussoorie Disaster

Mussoorie Disaster

Mussoorie Disaster : देहरादून से मसूरी आने-जाने वालों को अब प्रशासन के नए निर्देशों का पालन करना होगा. हाल ही में आई आपदा और भूस्खलन से सड़क मार्ग पर हुए भारी नुकसान के बाद पुलिस प्रशासन ने रात के समय आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी है. अब मसूरी रोड पर केवल सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही वाहन चल सकेंगे.

आंशिक रूप से सड़क दुरुस्त

15-16 सितंबर की रात को बादल फटने और भारी बारिश के बाद मसूरी रोड पर काफी तबाही देखने को मिली. सड़क टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया था. काफी पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए थे. हालात को संभालने और आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए प्रशासन ने अस्थाई पुल और आगे जाकर बेली ब्रिज तैयार किया. लगभग दो दिनों की कड़ी मेहनत के बाद सड़क मार्ग आंशिक रूप से चालू हो सका है.(Masooeie Disaster)

रात में आवागमन पर रोक

देहरादून-मसूरी रोड पर प्रशासन ने नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस मार्ग पर अब शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक आवाजाही बंद रहेगी. केवल दिन में ही वाहन चल सकेंगे. इस बीच शिव मंदिर से आगे सड़क को एकतरफा खोलकर यातायात संचालित किया जा रहा है. वहीं, शिव मंदिर से पहले बैरिकेडिंग की गई है ताकि ट्रैफिक बढ़ने पर वाहनों को रोका और डायवर्ट किया जा सके.

खतरे के कारण लिया निर्णय (Mussoorie Disaster)

भारी बारिश और भूस्खलन ने मसूरी रोड को काफी नुकसान पहुंचाया है. कई जगह सड़कें टूट गई हैं और शिव मंदिर के पास पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था. प्रशासन ने साफ किया है कि भूस्खलन, खराब रास्तों और घने कोहरे के कारण रात के समय हादसों की संभावना ज्यादा रहती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पाबंदी लगाई गई है.

बड़े वाहनों पर रोक (Mussoorie Disaster)

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मार्ग पर भारी और बड़े वाहनों को बिल्कुल अनुमति नहीं होगी. केवल छोटे वाहन और सार्वजनिक परिवहन ही तय समय सीमा में चल सकेंगे. इसका उद्देश्य सड़क पर दबाव कम करना और जोखिम को न्यूनतम करना है.

जनजीवन प्रभावित, लेकिन सुरक्षा प्राथमिकता

देहरादून और आसपास के इलाकों में आई आपदा ने सामान्य जीवन को काफी प्रभावित किया है. मसूरी, टिहरी और उत्तरकाशी जैसे क्षेत्रों का संपर्क मार्ग टूटने से प्रभावित हुआ था. प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए प्रयासों के बाद सड़क मार्ग किसी तरह चालू किया गया है. हालांकि अब भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं. प्रशासन का कहना है कि यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए रात के समय आवागमन को प्रतिबंधित करना मजबूरी और आवश्यकता दोनों है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital