Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एशिया कप फाइनल से पहले बैकफुट पर पाकिस्तान, हार के डर से किया इस टूर्नामेंट का बॉयकॉट

Pakistan Boycotts World Para Athletics Championship: एशिया कप फाइनल से पहले पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है. हार के डर उसने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सभी टूर्नामेंट का बॉयकॉट कर दिया है. हालांकि, इसके लिए उसने सुरक्षा का हवाला दिया है.

Pakistan Boycott World Para Athletics Championship

पाकिस्तान का 'डर'

Pakistan Boycotts World Para Athletics Championship: एशियाई क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को तय हो चुका है और इस रोमांच के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तान ने एक बड़े खेल इवेंट का बहिष्कार (बॉयकॉट) कर दिया है. भारत में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है, जो शनिवार (26 सितंबर) से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रही है. खबर है कि पाकिस्तान ने इस पूरे चैंपियनशिप से खुद को पूरी तरह से बाहर कर लिया है.

सरकार की सलाह और ‘सुरक्षा’ का डर

पाकिस्तान की राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (NCPC) ने गुरुवार को एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने पाक सरकार की सलाह के बाद यह फैसला लिया है. NCPC के सेक्रेटरी जनरल, इमरान जमील शमी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने चैंपियनशिप का बॉयकॉट करने का निर्णय किया है.

इमरान जमील शमी ने बहिष्कार के पीछे का कारण बताते हुए कहा, “हमने अपने एथलीटों को इसलिए नहीं भेजा क्योंकि हमें अपने एथलीटों, कोचिंग स्टाफ और मैनेजर्स की सुरक्षा का ख्याल है. हमारी सरकार ने भारत के साथ राजनीतिक रिश्तों के कारण सलाह दी कि पाकिस्तान के एथलीटों को चैंपियनशिप में हिस्सा लेने भारत नहीं जाना चाहिए.”

शमी ने यह भी कहा कि “सब देख ही सकते हैं कि एशिया कप में क्या हो रहा है,” और उनके एथलीट तथा कोच भारत जाने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे.

ये भी पढें: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड कौन? ‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद पर 3 इलाकों में बवाल; हिरासत में मौलाना तौकीर रजा

गोल्ड मेडलिस्ट हैदर अली का नाम लिया वापस

इस बहिष्कार के कारण पाकिस्तान के दिग्गज पैरा एथलीट हैदर अली भी चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. NCPC के सेक्रेटरी जनरल ने बताया कि हैदर अली को पहले F37 इवेंट में भाग लेने के लिए भेजने की तैयारी थी, मगर बाद में सुरक्षा कारणों और “लोगों के गुस्से” के कारण उनका नाम वापस ले लिया गया. आपको बता दें कि हैदर अली पाकिस्तान के बड़े स्टार हैं, जिन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा, उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भी डिसकस थ्रो में कांस्य पदक जीता था.

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगी. पाकिस्तान का यह फैसला दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल और क्रिकेट फाइनल से पहले बने हाई-वोल्टेज माहौल की ओर इशारा करता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital