Bharat Express DD Free Dish

Gautam Gambhir Turns 44: खिलाड़ी से कोच तक का सफर, भारत को दिलाए कई बड़े खिताब

गौतम गंभीर एक भारतीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, राजनीतिज्ञ और वर्तमान में वह टीम इंडिया के हेड कोच हैं. वह दो विश्व कप विजेता टीमों (2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

Gautam Gambhir Turns 44: गौतम गंभीर आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. गौतम गंभीर भारतीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, राजनीतिज्ञ और वर्तमान में वह टीम इंडिया के हेड कोच हैं. वह दो विश्व कप विजेता टीमों (2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान के रूप में दो आईपीएल खिताब दिलाए और बाद में उन्हें एक और खिताब दिलाने में मार्गदर्शन किया. 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने 2019 में राजनीति में प्रवेश किया. लोकसभा में एक सीट जीती और जुलाई 2024 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया.

गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर,1981 को दिल्ली में हुआ. उनके दादा 1947 में मुल्तान से दिल्ली आए थे. गंभीर को उनके नाना नानी ने गोद लिया था तब से वह उन्ही के साथ रहते थे. गंभीर ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया. उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की. गंभीर ने अपने शुरूआती दिनों में लाल बहादुर शास्त्री अकादमी से संजय भरद्वाज की कोचिंग में क्रिकेट के गुर सीखे.

प्लेयर में भी उनका करियर शानदार रहा. वह टी20 वर्ल्ड कप (2007) और ओडीआई वर्ल्ड कप (2011) विजेता टीम का हिस्सा रहे. बतौर कप्तान उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी भी जीती और मेंटर रहते हुए भी केकेआर को चैंपियन बनाया. उनके कोच रहते हुए टीम इंडिया ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता.

गौतम गंभीर ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच बांग्लादेश के खिलाफ 11 अप्रैल 2003 को खेला था. ये ओडीआई (ODI) मैच था. इसके एक साल बाद उन्होंने टेस्ट और फिर 2007 में टी20 डेब्यू किया. तीनों फॉर्मेट में गंभीर ने 242 इंटरनेशनल मैच खेले.

ये भी देखें- Hardik Pandya Birthday: निजी जिंदगी के तूफान के बीच IPL में जमकर ट्रोल हुए क्रिकेटर, उतार-चढ़ाव के बावजूद कैसे बने टीम इंडिया के सुपरस्टार?

विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने के बाद गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. संन्यास के बाद गंभीर ने कोचिंग करियर की शुरुआत की.

2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें मेंटर नियुक्त किया जबकि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम के साथ जोड़ा. उसी साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर (KKR) ने ट्रॉफी जीती. इसके बाद 9 जुलाई 2024 को बीसीसीआई ने गंभीर को भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया. उनके नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती बल्कि एशिया कप का खिताब भी जीती.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read