India Women World Cup Final
India Women World Cup Final: वनडे महिला विश्व कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत की जीत के लिए देशभर के मंदिरों में क्रिकेट प्रशंसकों ने दुआएं मांगीं और हवन किया.
टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी में क्रिकेट प्रशंसकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. कुछ क्रिकेट प्रशंसकों के साथ आईएएनएस ने बातचीत की.
हनुमान चालीसा का चल रहा पाठ
ए़क प्रशंसक ने कहा कि हम लोगों ने भारत की विश्व कप फाइनल में जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है. हमें विश्वास है कि भारत आसानी से विश्व कप जीत हासिल करेगा और इतिहास रचेगा. भारत ने इससे पहले सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर साबित कर दिया है कि इस बार विश्व कप पर कब्जा भारत का होने जा रहा है.
नलिनी ने बताया कि हम लोगों ने अपनी टीम के लिए चीयरअप किया है, टीम इंडिया के लिए दीप जलाए. ऑस्ट्रेलिया को हराया, इस बार टीम इंडिया ही जीतेगी.
भारत जीतेगा विश्वकप
यश ने कहा कि हम लोगों ने भारत की जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है, साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी जीतेगी. पूरा भारत टीम इंडिया के साथ है.
क्रिकेट फैंस हैं उत्साहित
एक क्रिकेट फैंस ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल के लिए हम लोग बहुत उत्साहित हैं. हम लोगों ने टीम इंडिया के लिए पूरे जोश के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया है, श्री राम और हनुमान के आशीर्वाद से टीम इंडिया आज इतिहास रचकर विश्व कप की ट्रॉफी जीतेगी.
ये भी पढ़ें- दुलारचंद मर्डर मिस्ट्री! मोकामा हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यह मैच जितना भारत के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही साउथ अफ्रीका के लिए भी है. इस फाइनल मैच से दुनिया को नया विश्व विजेता मिलेगा. भारत जहां इससे पहले दो बार फाइनल का रास्ता तय कर चुकी है, वहीं साउथ अफ्रीका के लिए पहला मौका है. दोनों टीम ने इस विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

