Bharat Express DD Free Dish

RJD के पोस्टर से लालू गायब! तेजस्वी यादव पर पीएम मोदी का तीखा हमला; ‘कौन-सा पाप है’ जो छुपा रहे हो?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के प्रचार के लिए कटिहार पहुंचे पीएम मोदी (PM Modi In Katihar) ने राजद-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राजद पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर ‘पिता का नाम छिपाने में क्यों शर्म आ रही?

Bihar Election 2025 PM Modi Katihar Tejashwi Yadav Jungle Raj RJD Lalu Yadav

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें ‘जंगलराज का युवराज’ बताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने राजद के पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव की छोटी तस्वीरों को लेकर भी कटाक्ष किया है. बिहार के कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi In Katihar) ने कहा कि जो सालों साल तक मुख्यमंत्री रहे, बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें राजद-कांग्रेस के पोस्टर से या तो गायब हैं या एक कोने में बहुत छोटी लगाई हैं, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती हैं.”

राजद पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि जो इतने बड़े नेता (लालू प्रसाद यादव) थे, जिनके परिवार के सारे लोग चुनाव के मैदान में हैं, फिर ये छुपन-छुपाई क्यों हो रही है? पिता का नाम छिपाने में शर्म क्यों आ रही है? वह कौन-सा पाप है, जिसको राजद के लोगों को बिहार की जनता से छिपाना पड़ रहा है?

पोस्टरों से कांग्रेस लगभग गायब- पीएम मोदी

महागठबंधन में तकरार पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद के पोस्टरों से कांग्रेस लगभग गायब है. कांग्रेस को कट्टा दिखाकर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित करा लिया. अब कांग्रेस को उसकी हैसियत भी दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नामदार पिछले हफ्तों तक बिहार में बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनकी तस्वीर और दावों को पोस्टर और घोषणापत्र में राजद ने बोना बना दिया है.”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो वादे और घोषणाएं राजद के नेता कर रहे हैं, कांग्रेस के लोग ही उन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं. पीएम मोदी बोले, “घोषणापत्र के बारे में जब मीडिया के लोग कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हैं, तो कांग्रेस वालों का जवाब होता है कि इस बारे में ‘जंगलराज के युवराज’ से सवाल पूछो.”

‘लंबे समय से भीषण झगड़ा चल रहा है’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस, दोनों के बीच लंबे समय से भीषण झगड़ा चल रहा है. कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया, ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारें और उसे पराजित करें.

ये भी पढ़ें: क्या शुरू होने वाली है एक और जंग? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिकी सेना कर सकती है स्ट्राइक

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक शब्द बोले. उन्हें कांग्रेस ने जानबूझकर उन्हें बिहार में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है. कांग्रेस जानती है कि इस बार राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी. इससे राजद के वोटबैंक पर कांग्रेस कब्जा कर लेगी.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read