Dharmendra Death Hoax: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अभी जिंदा हैं. जी हां, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें तेजी से फैल रही थीं, लेकिन अब उनकी बेटी ईशा देओल ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके पिता की सेहत को लेकर अपडेट दिया है.
ईशा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा-
“सोशल मीडिया झूठी खबरें फैलाने में बहुत तेज है. मेरे पिता ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को थोड़ी प्राइवेसी दें. आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.”
View this post on Instagram
निधन की अफवाहों पर हेमा मालिनी हुईं आग बबूला
एक्टर केनिधन की अफवाहों पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी का भी एक पोस्ट सामने आया है. पोस्ट देखकर साफ जाहिर है कि वे निधन की अफवाहों पर काफी आग बबुला हो रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करके लिखा-
“जो हो रहा है वो माफी लायक नहीं है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें.”
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे बॉलीवुड सितारे
दरअसल, धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीते दिन उनकी तबीयत कुछ ज्यादा बिगड़ गई थी, जिससे परिवार और करीबी लोग काफी चिंतित हो गए थे.
इस बीच कई बड़े फिल्मी सितारे उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान, सलमान खान और अमीषा पटेल को अस्पताल में एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया था.
फैंस ने ली राहत की सांस
धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर सुनकर फैन्स सदमे में आ गए थे. सोशल मीडिया पर यह अफवाह इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों ने इसे सच मान लिया. लेकिन जैसे ही ईशा देओल ने बयान जारी किया कि “पापा बिल्कुल ठीक हैं”, फैंस को राहत मिली.
धर्मेंद्र पिछले छह दशकों से बॉलीवुड का अहम हिस्सा रहे हैं और आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

