आज कैसा रहेगा मौसम?
12 November 2025 weather today: देश में बारिश के खत्म होते ही अब ठंड ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जानिए देश देश में 12 नवंबर 2025 आज का मौसम कैसा रहने वाला है.
राज्यों का मौसम
दिल्ली: आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग छाया रहेगा. लेकिन दिन में धूप निकलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश: यूपी में 12 नवंबर से सुबह और शाम के समय 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है. लखनऊ में 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है.
उत्तराखंड: उत्तराखंड में 12 नवंबर को कुछ इलाकों में बर्फीली हवा चल सकती है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है. नैनीताल, रुद्र प्रयाग में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: कालभैरव जयंती पर करें भगवान शिव को प्रसन्न; मुहूर्त, समय और महत्व के लिए पढ़ें Aaj Ka Panchang
ला-नीना का असर
ला-नीना के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ला-नीना की स्थिति नवंबर से जनवरी तक बनी रह सकती है. इस दौरान उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहेंगे, जिससे बर्फबारी की घटनाएं बढ़ेंगी और रातें ज्यादा ठंडी होंगी.
कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो महीनों में घना कोहरा, शीतलहर, और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहेगा.
ये भी पढ़ें: चंद्रमा का गोचर और गजकेसरी योग, क्या होगा आपकी राशि पर असर? जानें Aaj Ka Rashifal
स्वास्थ्य और परिवहन पर प्रभाव
घने कोहरे से दृश्यता में कमी आने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान सांस और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




