Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IndiGo Airlines को मिली पांच एयरपोर्ट्स पर बमों की धमकी, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में अलर्ट

Bomb Threats on Indian Airports: इंडिगो को 5 एयरपोर्ट्स पर बम की धमकी मिली. एक ईमेल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद एयरपोर्ट्स पर खतरा बताया गया है.

BREAKING-NEW
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

आज इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के जरिए पांच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बम ब्‍लास्‍ट की धमकी दी गई. एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि उन्‍हें 12 नवंबर 2025 को कुछ देर पहले ही धमकी मिली, जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद हवाई अड्डों को खतरा बताया गया.

यह धमकी मिलने पर एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट जारी कर दिया गया. फिलहाल, इस धमकी को ‘नॉन-स्पेसिफिक’ घोषित किया गया है, जिसका अर्थ है कि इसमें कोई विशिष्ट विवरण नहीं है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है, लेकिन उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है.

पुलिस साइबर सेल को जांच सौंपी गई है. यह घटना हाल की होक्स धमकियों की श्रृंखला का हिस्सा लग रही है. यात्रियों से अपील की गई है कि घबराएं नहीं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

भूटान से लौटते ही PM मोदी सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले, कहा- साजिश के पीछे वालों को बख्शा नहीं जाएगा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital