Pakistan Drone Weapons: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे.
पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस की माने तो हथियारों की यह खेप पंजाब के रास्ते भारत लाई गई थी और इसे लॉरेश बिश्नोई, बमबीहा, गोगी और हिमांशु भाऊ जैसे गैंग तक पहुंचाया जाना था. बरामद हथियारों में तुर्की और चीन में बने हाई-टेक वेपन्स शामिल हैं, जो बेहद खतरनाक माने जाते हैं.
कैसे हुआ भंडाफोड़?
क्राइम ब्रांच को पहले से इनपुट मिला था कि राजधानी में हथियारों की बड़ी सप्लाई की कोशिश की जा रही है. इसी जानकारी के आधार पर रोहिणी इलाके में जाल बिछाया गया और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं.
किस राज्य से आरोपी?
गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और लगातार हथियारों की सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था. फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की सप्लाई कहां-कहां तक पहुंचाई गई और इसमें और कौन-कौन शामिल है.
ये भी पढ़ें- श्रम कानून में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर मिलेगा ग्रेच्युटी का फायदा
मंसूबे पर फिरा पानी
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से साफ है कि राजधानी में हथियारों की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश नाकाम कर दी गई है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

