Bihar News: विधानसभा चुनावों में NDA को मिली प्रचंड बहुमत के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनकी इस सरकार ने सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय का जिम्मा मिलने के बाद से पुलिस एक्शन में है. पिछले दिनों एक बदमाश का एनकाउंटर करने के बाद अब पुलिस विभाग अपराधियों के साथ-साथ माफियाओं की लिस्ट बनाने में लगा है. गुरुवार को खुद डीजीपी विनय कुमार (Bihar DGP Vinay Kumar) ने इस संबंध में बयान दिया है और बताया कि कई लोगों की लिस्ट कोर्ट को दी जा चुकी है. वहीं कई की सूची अभी तैयार की जा रही है.
कोर्ट पहुंची लिस्ट, अभी भी काम जारी (List Of Mafia In Bihar)
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि 400 माफियाओं की सूची बनाकर पूरे कागजात के साथ न्यायालय को सौंप दिया गया है. न्यायालय का आदेश आते ही सभी 400 लोगों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. इस सूची में भू माफिया, बालू माफिया और कई बड़े अपराधियों का नाम शामिल है.
इतना ही नहीं डीजीपी विनय कुमार ने आगे बताया कि 1208 लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, जिनमें भू माफिया, अपराधी,और बालू माफिया है. उनकी भी पूरे कागजात को न्यायालय को सौंपा जाएगा और न्यायालय का आदेश प्राप्त होते ही 1200 लोगों का भी संपत्ति जब्त कर लिया जाएगा.
2000 स्कूटी खरीदेगी Bihar Police
इव टीचिंग स्क्वाड के गठन पर डीजीपी ने कहा कि निश्चित तौर पर इसका फैसला हो गया है. उन्होंने कहा कि स्कूल कॉलेज के बाहर किसी हालत में छेड़खानी ना हो इसको लेकर के पुलिस 2000 स्कूटी खरीदने जा रही हैं. इन पर जो पुलिसकर्मी होंगे उनका यही काम रहेगा कि वह कॉलेज स्कूल के आसपास तैनात रहेंगे और जो लोग इस तरह का घटना करेंगे उनके खिलाफ कानूनी और कठोर कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें: क्यों खतरे में नहीं है संविधान? जानिए पूर्व CJI बीआर गवई का जवाब
बिहार में खत्म होगा माफियाओं का राज
विनय कुमार कहा की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला यह भी लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा. माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा और कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कुछ करना हो वह किया जाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



