Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते भारत आ रहे हैं. यह दौरा 4 और 5 दिसंबर को होगा और इसी दौरान 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. भारत सरकार ने बताया कि पुतिन 4 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेंगे और अगले दिन पीएम मोदी के साथ बैठक करेंगे.
कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. इनमें रक्षा और व्यापार से जुड़े कई समझौता होगा. इससे दोनों देशों की साझेदारी मजबूत होगी और भारत अपनी रणनीतिक आत्मनिर्भरता को फिर से साबित करेगा. हालांकि, भारत के लिए यह स्थिति थोड़ी नाजुक भी है क्योंकि उसे अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ अपने रिश्तों को संतुलित रखते हुए रूस के साथ समझौते करने होंगे.
भारत सरकार का क्या कहना है?
भारत सरकार का कहना है कि इस दौरे से दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और भविष्य की योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा. खासकर ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करने पर जोर रहेगा. साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी.
दौरा क्यों है खास?
यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पुतिन पहली बार भारत आ रहे हैं. पश्चिमी देश इस यात्रा पर खास नजर रखेंगे.
ये भी पढ़ें-नवा रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी छह सत्रों में होंगे शामिल
भारत और रूस के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते रहे हैं. अब दोनों देश इन्हें व्यापारिक साझेदारी में भी बदलने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बातचीत हो सकती है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सुलह के लिए 28 सूत्रीय प्लान दिया था, जिसे बाद में घटाकर 19 सूत्रीय कर दिया गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



