आज का पंचांग 30 नवंबर 2025
Aaj Ka Panchang 30 November 2025: 30 नवंबर 2025 का रविवार कई धार्मिक और ज्योतिषीय कारणों से बेहद खास माना जा रहा है. मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर सूर्यदेव की आराधना का विशेष महत्व बताया गया है. आज बन रहे योग, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र परिवर्तन और रात में शुरू होने वाली एकादशी को लेकर पंडितों और ज्योतिषाचार्यों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है. सूर्य का वृश्चिक और चंद्रमा का मीन में राशि संचरण हो रहा है. आइए जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग और ज्योतिषीय प्रभाव.
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 09:29 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होने के कारण यह तिथि और भी मंगलकारी मानी जाती है. आइये जानें आज का पंचांग और उसके प्रभाव
सूर्य, चंद्र और ग्रह स्थिति
आज चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे, रात 01:11 AM तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र आरंभ होगा. रात 09:29 बजे से मोक्षदा एकादशी शुरू होगी, जिसका व्रत सोमवार को रखा जाएगा. इस तिथि को पितरों की मुक्ति और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है.
- सूर्योदय: 06:54 AM
- सूर्यास्त: 05:36 PM
- चंद्रोदय: 01:56 PM
- चंद्रास्त: 02:37 AM (1 दिसंबर)
आज के शुभ मुहूर्त
सूर्यदेव को लाल सिंदूर मिलाकर जल अर्पित करें. इससे व्यक्तित्व निखरता है, करियर में प्रगति होती है और सूर्य दोष शांत होता है.
- अभिजीत मुहूर्त: 11:54 AM – 12:36 PM
- अमृत काल: 08:36 PM – 10:07 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:07 AM – 06:02 AM
आज का राहुकाल
- राहुकाल: 04:15 PM – 05:36 PM
- यमगण्ड: 12:15 PM – 01:35 PM
- गुलिक काल: 02:55 PM – 04:15 PM
- दुर्मुहूर्त: 04:00 PM – 04:42 PM
- वर्ज्यम्: 11:29 AM – 01:00 PM
ये भी पढ़ें: रविवार के विषयोग में 3 राशियों की लॉटरी, 4 के लिए खतरा; पढ़ें अपना आज का राशिफल
आज के पंचांग का सार (Aaj Ka Panchang)
30 नवंबर 2025 का दिन धार्मिक रूप से अत्यंत फलदायी माना गया है. सूर्य पूजा, सिद्धि योग, शुभ मुहूर्त और रात में आरंभ होने वाली एकादशी इसे और अधिक विशेष बना देते हैं. आज का पंचांग न सिर्फ दैनिक जीवन को दिशा देता है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी बेहद लाभकारी माना गया है. शुभ कार्यों के लिए समय का सही उपयोग करें और अशुभ मुहूर्त से बचकर दिन को सफल बनाएं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




