Urdu Conclave 2026

और कितना गिरेगा पाकिस्तान! मदद के नाम पर श्रीलंका के जख्मों पर लगाया नमक, भेजे एक्सपायर फूड आइटम

चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को मदद भेजने के नाम पर पाकिस्तान ने एक्सपायरी सामान थमा दिया. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही पाकिस्तान की किरकिरी शुरू हो गई. श्रीलंका ने भी औपचारिक रूप से आपत्ति जताई.

Pakistan Expired Relief to Sri Lanka

Pakistan Expired Relief to Sri Lanka: पाकिस्तान ने एक बार फिर वही किया, जिसकी उससे अक्सर उम्मीद की जाती है, मदद के नाम पर शर्मनाक हरकत. चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका को राहत सामग्री भेजते हुए पाक सरकार ने पानी, दूध और बिस्कुट जैसे जरूरी सामान तो भेजे, लेकिन इन पैकेट्स की हालत ने सबको हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में साफ दिखा कि पाकिस्तान द्वारा भेजी गई ज्यादातर सामग्री पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी.

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान उच्चायोग ने इस राहत सामग्री की तस्वीरें खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थीं. लेकिन जैसे ही यूजर्स ने पैकेट्स की एक्सपायरी डेट देखी, पाकिस्तान की पोल खुल गई. लोगों ने ताबड़तोड़ कमेंट कर सरकार की जमकर खिंचाई की.

कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि पाकिस्तान इतनी बदहाल स्थिति में है कि शायद अपने यहां भी ताजा सामान न जुटा पाए, और दूसरों की मदद के नाम पर कूड़ा भेज देता है.

एक अन्य यूजर ने लिखा- “पहले हिंदू बहुल देश में बीफ भेजकर मदद का मजाक उड़ाया, अब श्रीलंका को एक्सपायरी खाने का पैकेट भेज दिया. पाकिस्तान की हरकतें कभी नहीं बदलतीं.”

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने आपदा के समय किसी देश के साथ ऐसा धोखा किया हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 में तुर्की में आए भूकंप के दौरान, पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री वापस भेज दी थी जो तुर्की ने कराची की बाढ़ के समय पाकिस्तान को भेजी थी.

Pakistan Expired Relief to Sri Lanka

श्रीलंका सरकार ने जताई तीखी आपत्ति

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन और विदेश मंत्रालय ने राहत सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई है. रिपोर्ट्स के अनुसार कोलंबो ने पाकिस्तान को औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरीकों से अपनी नाराजगी से अवगत कराया है.

भारत पर लगाए झूठे आरोप, फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान

इसी बीच पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि भारत ने श्रीलंका के लिए जा रही पाक सहायता उड़ानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी. लेकिन भारतीय अधिकारियों ने इसे पूरी तरह झूठ बताया.

भारत ने कहा- पाकिस्तान ने दोपहर 1 बजे अनुमति मांगी, भारत ने साढ़े 5 बजे ही मंजूरी दे दी, यानी सिर्फ 4 घंटे में मानवीय मदद के लिए भारत ने साफ रास्ता दे दिया. भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि हवाई क्षेत्र पर फैसले तकनीकी और सुरक्षा जरूरतों के आधार पर होते हैं, राजनीति के आधार पर नहीं.

श्रीलंका बाढ़ से जूझ रहा, 390 से ज्यादा मौतें

बता दें कि चक्रवात के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने श्रीलंका में हालात बेहद खराब कर दिए हैं. 390 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. ऐसे समय में पाकिस्तान का यह बर्ताव सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी किरकिरी बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें- आदियाला जेल बना जंग का मैदान! इमरान खान की मौत की अफवाह के बाद रावलपिंडी में धारा 144, KPK में राष्ट्रपति शासन की तैयारी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read