Urdu Conclave 2026

बस कंडक्टर का बेटा प्रणीत मोरे, कैसे यहां तक पहुंचा? Bigg Boss तक का पढ़ें सफर

bigg boss 19 finale 2025: ‘बिग बॉस 19’ के टॉप-5 फाइनलिस्ट में शामिल प्रणीत मोरे (Praneet More) इस सीजन के सबसे चर्चित और पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. आइये जानें उनके यहां तक का सफर

Bigg Boss 19 How did Praneet More become strongest contender Know his complete journey

प्रणीत मोरे का सफर

bigg boss 19 finale 2025: टीवी और ओटीटी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर है. घर में बचे टॉप-5 फाइनलिस्ट में एक नाम प्रणीत मोरे दर्शकों और फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं. मुंबई के रहने वाले प्रणीत मोरे ने अपने साफ-सुथरे व्यक्तित्व, बेहतरीन गेमिंग और कॉमिक अंदाज से इस सीजन में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह केवल एक कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि इस सीजन के सबसे लोकप्रिय और रणनीतिक खिलाड़ियों में से एक माने गए हैं.

घर के बाहर और भीतर मिला मुकाम

स्टैंडअप कमीडियन, रेडियो आरजे, और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में भी प्रणीत पहले से ही दर्शकों में प्रसिद्ध हैं, लेकिन ‘बिग बॉस 19’ (bigg boss 19) ने उन्हें घर के भीतर और बाहर दोनों जगह अलग ही मुकाम दिलाया है.

बस कंडक्टर का बेटा

प्रणीत का जन्म मुंबई में हुआ. उनके पिता महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस कंडक्टर थे और मां घर संभालती थीं. बचपन में ज्यादा साधन नहीं थे, लेकिन प्रणीत के सपने बड़े थे. उन्होंने स्कूल के बाद कॉमर्स में ग्रेजुएशन और फिर मार्केटिंग में एमबीए किया. इस दौरान उन्होंने अपनी कॉमिक स्किल का प्रदर्शन किया और ‘कैनवस लाफ क्लब’ के ओपन माइक में हिस्सा लेकर ‘ओपन माइक मावेरिक’ का खिताब जीता.

2013 से 2015 तक प्रणीत ने एक कार शोरूम में काम किया, लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा मनोरंजन और कॉमेडी में रही. 2019 से 2023 तक प्रणीत रेडियो मिर्ची में आरजे रहे और सुबह-सुबह अपने ह्यूमर से लाखों श्रोताओं का दिन बनाते रहे. इस दौरान उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी में भी अपनी पहचान बनाई और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हासिल किए. उनकी यह पृष्ठभूमि ‘बिग बॉस 19’ में उनके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हुई.

बिग बॉस में आने के बाद का सफर

‘बिग बॉस 19’ (bigg boss 19) में आने के बाद प्रणीत मोरे ने साफ और ईमानदार तरीके से खेल खेला. पहले दिन से ही उन्होंने घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाई और फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली. हालांकि, उनका सफर पूरी तरह से आसान नहीं था. डेंगू की वजह से उन्हें बीच में घर छोड़ना पड़ा और लोगों को लगा कि अब उनका गेम खत्म हो गया है. लेकिन, प्रणीत ने हार नहीं मानी और घर में वापसी करके सभी को चौंका दिया. उनका आत्मविश्वास, संयम और खेल की समझ उन्हें घर के भीतर और बाहर दोनों जगह लोकप्रिय बनाती है.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने गिराई बिजलियां; प्रोमो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

घर में प्रणीत ने रणनीति के साथ दोस्ती को भी लेकर चले. उन्होंने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के साथ ग्रुप बनाकर खेल को मजबूत किया, लेकिन जब जरूरत पड़ी, तो उन्होंने ग्रुप के खिलाफ भी खेला. उन्होंने कभी अभद्र भाषा का सहारा नहीं लिया और हमेशा विवादों का सामना सहज तरीके से किया. ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में प्रणीत ने शहबाज बदेशा को हराकर दूसरा स्थान पक्का किया और मीडिया राउंड में अपने बेबाक जवाबों से फैंस का दिल जीत लिया.

क्या है प्रणीत की सबसे बड़ी ताकत?

प्रणीत की सबसे बड़ी ताकत उनका सकारात्मक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और फैंस के साथ जुड़ने की क्षमता है. स्टैंडअप कॉमेडी का अनुभव उन्हें घर में लोगों से आसानी से जुड़ने में मदद करता है. सोशल मीडिया पर भी प्रणीत मोरे लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उन्हें विनर के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read