Sansad Khel Mahotsav: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया. खजूरी चौक के पास डीडीए मैदान पर आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 42 टीमों ने हिस्सा लिया. उद्घाटन दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के उपाध्यक्ष एन. श्रवण कुमार ने किया. इस मौके पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
DDA का सहयोग का वादा
उपाध्यक्ष एन. श्रवण कुमार ने कहा कि आजकल ऐसे लोग कम हैं जो युवाओं और खेलों के विकास के लिए इतने बड़े आयोजन करते हैं. उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी पिछले 11 सालों से लगातार गली-मोहल्लों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खेल महोत्सव कर रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि डीडीए इस अभियान में हर संभव सहयोग करेगा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अधिक पार्क और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे.
दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक यमुना खादर में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एन श्रवण कुमार के साथ मिलकर प्रतीकात्मक रूप से क्रिकेट का टॉस किया, जिससे झरोदा और संत नगर की टीमों के बीच… pic.twitter.com/9NLi2trlRK
— IANS Hindi (@IANSKhabar) December 7, 2025
खेलों का महत्व समझाया
सांसद मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का आवश्यक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी प्रेम की भावना विकसित होती है. इतिहास में भी गुरुजन अपने शिष्यों को खेल-खेल में जीवन जीने की पद्धति सिखाते रहे हैं.
युवाओं के लिए सरकार का संकल्प
मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार युवाओं को स्वस्थ मन, शारीरिक स्वास्थ्य और सदाचारी आचरण की ओर प्रेरित कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत के विकास में युवाओं का योगदान बेहद जरूरी है और खेलों से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने इसे ‘संकल्प से सिद्धि’ तक का सफर बताया.
प्रतिभाओं को मिला मंच
मनोज तिवारी ने कहा कि देश में लाखों खेल प्रतिभाएं संसाधनों और अवसर के अभाव में सामने नहीं आ पाती थीं लेकिन मोदी सरकार ने सबको साथ लेकर सबके विकास की सोच के तहत खेल प्रतिभाओं को मंच दिया है. उन्होंने गर्व जताया कि पिछले 11 वर्षों से वे इस महोत्सव के जरिए हजारों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर पाए हैं.
रोमांचक मुकाबले
मीडिया प्रभारी आनंद त्रिवेदी ने बताया कि पहले मैच में झड़ौदा वार्ड ने संत नगर को 26 रन से हराया. दूसरे मैच में मुखर्जी नगर ने 153 रन बनाए लेकिन सभापुर की टीम 150 पर सिमट गई और 3 रन से हार गई. तीसरे मैच में सादतपुर ने 139 रन बनाए और मीडिया टीम को 85 पर ऑल आउट कर 54 रन से जीत दर्ज की.
बढ़ी पुरस्कार राशि
सांसद मनोज तिवारी ने घोषणा की कि विजेता टीम को 2 लाख रुपये, उपविजेता को 1 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-‘सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस’… नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
इस तरह सांसद खेल महोत्सव ने न सिर्फ युवाओं को खेलों से जोड़ा बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच भी दिया. मनोज तिवारी का यह प्रयास उत्तर-पूर्वी दिल्ली में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



