Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“वायु प्रदूषण पर सरकार प्लान बनाए”… लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चर्चा की मांग

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा में वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रदूषण से बच्चों का भविष्य खतरे में है और सरकार को इस पर ठोस प्लान बनाना चाहिए.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि देश के ज़्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चादर में जी रहे हैं. लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारी हो रही है, उनका भविष्य खतरे में है. उन्होंने (Rahul Gandhi) यह भी कहा कि प्रदूषण से कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं और बुज़ुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

सहयोग की अपील

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि यह ऐसा मुद्दा है जिस पर सरकार और विपक्ष दोनों सहमत हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि चर्चा का तरीका बदलना चाहिए. इसमें यह न देखा जाए कि किसने क्या नहीं किया बल्कि यह देखा जाए कि भविष्य में भारत के लोगों के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं. उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा कि दोषारोपण छोड़कर हमें मिलकर समाधान की दिशा में काम करना चाहिए.

“लोगों के भविष्य की हो बात”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि यह एक दिलचस्प प्रयोग होगा कि हम इस मुद्दे पर असहमति छोड़कर सिर्फ भारत के लोगों के भविष्य की बात करें. उन्होंने जोर दिया कि वायु प्रदूषण पर ठोस कार्यवाही के चरण तय करना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

ये भी पढ़ें-सीतामढ़ी में HIV मरीजों के आंकड़ों पर विवाद, समिति ने बताया सच

सरकार का जवाब

इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार पहले दिन से ही साफ कर चुकी है कि सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा कि सरकार मुख्य विपक्षी पार्टी और सभी सदस्यों के सुझावों को साथ लेकर समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. रिजिजू ने आश्वासन दिया कि अलग-अलग कानूनों और नियमों के तहत इस चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital