Birthday Special: बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम (John Abraham) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. दो दशक से ज्यादा वक्त से एक्टिव यह अभिनेता अब भी फिल्मों में लीड रोल निभा रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 22 साल पहले की थी और आज भी बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी का जलवा कायम है. खास बात यह है कि जॉन एक ऐसी फिल्म में विलेन भी बन चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया था.
मुंबई में जन्म, साधारण शुरुआत
जॉन अब्राहम (John Abraham) का जन्म 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में हुआ था. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने नौकरी भी की, जहां उन्हें बेहद कम सैलरी मिलती थी. धीरे-धीरे उन्होंने (John Abraham) एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और हजारों की नौकरी से करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए. इसके बावजूद जॉन सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं.
पहली सैलरी थी सिर्फ 6,500 रुपये
आज भले ही जॉन बड़े स्टार हों लेकिन शुरुआती दिनों में उन्होंने आर्थिक तंगी झेली. कॉलेज के समय उन्होंने (John Abraham) अपने दोस्त से 500 रुपये उधार लिए थे ताकि बस और ऑटो से सफर कर सकें. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वे एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम करते थे, तो उनकी पहली सैलरी सिर्फ 6,500 रुपये थी.
फिल्मों में सफर और 1000 करोड़ी हिट
जॉन (John Abraham) ने साल 2003 में फिल्म जिस्म से डेब्यू किया. उन्हें असली पहचान धूम से मिली. इसके बाद उन्होंने बाटला हाउस, सत्यमेव जयते, वेलकम बैक, रेस 2 और हाउसफुल 2 जैसी फिल्मों में काम किया. साल 2023 में आई फिल्म पठान में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया, जिसने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ रुपये की कमाई की.
ये भी पढ़ें-IPL 2026 ऑक्शन में बड़े नाम अनसोल्ड, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, फैंस हैरान
नेटवर्थ और आलीशान घर
कभी 6,500 रुपये की नौकरी करने वाले जॉन अब्राहम आज एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 251 करोड़ रुपये है. जॉन मुंबई के बांद्रा में अपने परिवार के साथ 60 करोड़ रुपये की कीमत वाले घर में रहते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




