Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्रिसमस पर पीएम मोदी पहुंचे कैथेड्रल चर्च, प्रार्थना सभा में की शिरकत

पीएम मोदी (PM Modi) क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे. उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं.

क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) सोमवार को दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे. यहां उन्होंने (PM Modi) सुबह की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान चर्च में कई लोग मौजूद थे और माहौल बेहद शांतिपूर्ण और भावनात्मक रहा.

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

पीएम मोदी (PM Modi) ने चर्च से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ. उन्होंने (PM Modi) कहा कि इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलकता है. उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना समाज में सद्भाव और भाईचारा बढ़ाएगी.

राजधानी का सबसे बड़ा चर्च

दिल्ली का कैथेड्रल चर्च अपने शानदार आर्किटेक्चर और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. यह राजधानी का सबसे बड़ा चर्च है और हर साल क्रिसमस पर यहां खास सजावट की जाती है. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना और क्रिसमस का पर्व मनाने आते हैं.

वीडियो भी किया शेयर

पीएम मोदी (PM Modi) ने एक और पोस्ट में चर्च जाने का वीडियो साझा किया. इसमें उन्होंने लिखा कि क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आता है. वीडियो में प्रार्थना सभा की झलकियां दिखाई गईं.

ये भी पढ़ें-पोखरण से लाहौर तक…शब्दों से दिल जीतने वाले प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी की अनोखी राजनीतिक यात्रा

पहले भी जाते रहे हैं चर्च

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी चर्च पहुंचे हों. इससे पहले भी वे (PM Modi) देश के कई बड़े चर्चों में जा चुके हैं. गोवा से लेकर दिल्ली तक, उन्होंने कई बार क्रिसमस के मौके पर चर्च जाकर प्रार्थना की है. पिछले साल भी पीएम मोदी क्रिसमस पर चर्च पहुंचे थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital