Urdu Conclave 2026

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, दर्द भरा पोस्ट किया शेयर

वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 7 जनवरी 2026 को अमेरिका में निधन हो गया. 49 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई.

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन अमेरिका में हो गया. उनकी उम्र मात्र 49 वर्ष थी. अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के निदेशक मंडल में सक्रिय सदस्य थे. बताया जा रहा है कि अपनी मृत्यु के समय वह एक गंभीर बीमारी से उबर रहे थे.

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस दुखद घटना की जानकारी दी. उन्होंने (Anil Agarwal) लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अंधकारमय दिन है क्योंकि उनका प्यारा बेटा अग्निवेश उन्हें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया.

स्कीइंग हादसे के बाद अस्पताल में इलाज

अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने बताया कि अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हुए हादसे के बाद अग्निवेश न्यूयॉर्क के माउंट सीनाई अस्पताल में भर्ती था. इलाज के दौरान वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा था. परिवार को लगा था कि सबसे बुरा समय बीत चुका है, लेकिन अचानक आए दिल के दौरे ने उनकी जिंदगी छीन ली.

पिता का दर्द और यादें

अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने कहा कि कोई भी शब्द उस दर्द को बयान नहीं कर सकता, जो माता-पिता अपने बच्चे को खोने पर महसूस करते हैं. उन्होंने (Anil Agarwal) याद किया कि 3 जून 1976 को पटना में अग्निवेश का जन्म हुआ था. बचपन में वह बेहद चंचल और शरारती, मां का दुलारा और बहन प्रिया का सबसे बड़ा संरक्षक था. दोस्तों के बीच वह हमेशा हंसता-मुस्कुराता और सबका यार था.

ये भी पढ़ें-निवेश और नीतियों से आगे बढ़ रहा हमारा देश, साकार हो रहा समृद्ध भारत का सपना: PM मोदी

अपने बेटे को याद करते हुए अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने कहा कि हमने मिलकर सपना देखा था कि देश में कोई बच्चा भूखा न सोए, कोई पढ़ाई से वंचित न रहे, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और युवाओं को रोजगार मिले. उन्होंने कहा कि मैंने अग्निवेश से वादा किया था कि हम अपनी कमाई का 75% से ज्यादा समाज को दें देंगे. मैं अपने उस वादे को फिर से निभाने का संकल्प करता हूं और सरल जीवन जीने की राह चुनता हूं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read