Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP नेता रवि शंकर प्रसाद के घर में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर सर्विस ने किया कंट्रोल

दिल्ली में बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर के एक कमरे में आग लगी। फायर ब्रिगेड ने आग पर 20 मिनट में काबू पाया, किसी को कोई चोट नहीं आई।

Ravi Shankar Prasad house fire: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर पर तड़के सुबह आग लग गई. सुबह करीब 8:05 बजे फायर डिपार्टमेंट को इसकी सूचना मिली. जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ी मौके पर पहुंच गईं. फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीनियर बीजेपी लीडर के घर में एक कमरे के अंदर बेड में आग लग गई थी. हालांकि अभी तक लगने के कारण पता नहीं लग सका है.

जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम?

सुबह 8:05 बजे फायर डिपार्टमेंट को कॉल आई कि कोठी नंबर-2 पर आग लग गई है जांच में पता चला कि वह कोठी नंबर-21 है जोकि रवि शंकर प्रसाद का घर है. जानकारी मिलते ही तीन फायर गाड़ियां तुरंत रवाना हुईं और टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया. वहीं घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. किसी को भी किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई.

 

फायर सर्विस के अधिकारी ने क्या बताया?

सब-फायर ऑफिसर सुरेश एम ने मीडिया को बताया कि सूचना (Ravi Shankar Prasad house fire) मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई. एक कमरे में आग लगी थी जिसको समय रहते बुझा दिया गया. वरिष्ठ अधिकारीयों को भी सूचित कर दिया गया है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए और फायर टीम मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में चुनावी वादों के नाम पर 500 कुत्तों की क्रूर हत्या, 7 सरपंच समेत 15 पर FIR

घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित

घटनास्थल पर पहुंचते ही फायर टीम ने घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला. आग बुझाने का काम साथ-साथ शुरू किया गया. गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया. घर में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं. फायर डिपार्टमेंट ने पूरे घर की जांच की. जिसमें कोई अन्य खतरा नहीं पाया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital