Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, परिवार संग उड़ाई पतंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरायण के मौके पर अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे परिवार के साथ पारंपरिक पतंगबाजी में शामिल होते नजर आए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. उत्तरायण (Makar Sankranti 2026) के मौके पर उन्होंने पारंपरिक पतंगबाजी में हिस्सा लिया. मंदिर दर्शन के बाद शाह परिवार संग रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते नजर आए. यह नजारा उत्सव के माहौल में काफी खूबसूरत रहा. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने गांधीनगर में जैव-संरक्षण सुविधा की आधारशिला रखी थी. जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विज्ञान मंत्री अर्जुन मोढवाडिया भी मौजूद थे. शाह का यह दौरा गुजरात में उत्तरायण के रंग में रंगा रहा.

जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

अमित शाह ने परिवार के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुंच कर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. पूजा के बाद शाह उत्तरायण के पर्व में भी शामिल हुए. वहां उन्होंने परिवार संग पतंगबाजी का आनंद भी लिया.

 

परिवार संग लिया पतंगबाजी का मजा

मंदिर में पूजा के बाद शाह उत्तरायण के पर्व (Makar Sankranti 2026) में भी शामिल हुए. वहां उन्होंने परिवार संग पतंगबाजी का लुफ़त उठाया. बता दें कि यह नजारा काफी मनमोहक रहा. गृह मंत्री को पतंग उड़ाते देख कार्यक्रम में मौजूद लोग काफी उत्साहित थे.

 

गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है उत्तरायण

बताते चलें कि उत्तरायण का त्योहार गुजरात में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. जिसमें पतंगबाजी मुख्य आकर्षण होता है. वहीं अमित शाह का पतंग उड़ाना इस उत्सव को और खास बना गया. जगन्नाथ मंदिर में पूजा और पतंगबाजी ने धार्मिक और सांस्कृतिक रंग भरा. गृह मंत्री का यह दौरा गुजरात की परंपराओं को मजबूत करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital