Urdu Conclave 2026

खरीदारी के लिए तैयार रखें अपना कार्ड! Amazon की नई सेल में कौड़ियों के दाम मिल रहे हैं ये बड़े ब्रांड्स

साल 2026 की पहली Amazon सेल आज रात 12 बजे से शुरू हो रही है. इस सेल में iPhone, MacBook, बजट स्मार्टफोन, Fire TV Stick और होम एंटरटेनमेंट डिवाइस पर भारी डिस्काउंट मिलेगा.

नया साल को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और अगर आप पिछले काफी समय से अपने पसंदीदा गैजेट्स या घर के सामान के लिए बजट बना रहे थे, तो अब हाथ खोलने का वक्त आ गया है. साल 2026 की पहली अमेजन सेल (Amazon Sale) आज रात 12 बजे से लाइव होने जा रही है. 16 जनवरी से शुरू हो रही इस सेल में ई-कॉमर्स दिग्गज ने डिस्काउंट का ऐसा पिटारा खोला है, जो आपकी जेब पर बोझ कम और चेहरे पर मुस्कान ज्यादा लाएगा.

कार्ड पेमेंट पर मिलेगी बचत

शॉपिंग शुरू करने से पहले अपना वॉलेट चेक कर लें, क्योंकि बैंक ऑफर्स इस डील को और भी मीठा बनाने वाले हैं. अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको खरीदारी पर सीधे 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, जो लोग Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, उन्हें 5% का फिक्स्ड कैशबैक मिलेगा. यानी छूट के ऊपर एक और जबरदस्त बचत!

iPhone और MacBook पर डील

इस सेल में सबसे ज्यादा चर्चा Apple के प्रोडक्ट्स की है. अगर आप iPhone 15 (128GB) लेने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका है. जो फोन 59,900 रुपये का मिलता था, वह सेल में आपको करीब 50,249 रुपये में मिल जाएगा. सिर्फ फोन ही नहीं, लैपटॉप की दुनिया में भी धमाका होने वाला है. हाल ही में लॉन्च हुआ Apple 2025 MacBook Air M4, जिसकी असली कीमत 99,900 रुपये है, सेल के दौरान महज 81,990 रुपये में आपका हो सकता है. स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यह इस साल की सबसे बड़ी डील साबित हो सकती है.

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो भी फिक्र की बात नहीं है. बजट स्मार्टफोन्स पर भी भारी कटौती की गई है:

  • iQOO Z10R: जो 23,499 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब केवल 18,499 रुपये में मिलेगा.
  • OnePlus Nord 5: प्रीमियम अनुभव चाहने वालों के लिए यह फोन 30,999 रुपये में उपलब्ध होगा.
  • Redmi A4: किफायती फोन ढूंढने वालों के लिए यह 8,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है.

मनोरंजन के शौकीनों के लिए Fire TV Stick HD अपनी आधी कीमत के करीब यानी सिर्फ 2,999 रुपये (MRP 5,499) में मिल रही है. इसके अलावा, अगर आप घर को सिनेमाघर बनाना चाहते हैं, तो XElectron के प्रोजेक्टर्स पर डिस्काउंट है. म्यूजिक लवर्स के लिए Just Corseca और Nu Republic के स्पीकर्स भी बेहद कम दामों पर लिस्ट किया गया हैं.

ये भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर आखिर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानें खिचड़ी खाने के पीछे छिपा गहरा वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read