Urdu Conclave 2026

हेमंत सरकार की दोहरी नीति! नेशनल गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट को न नौकरी मिली न सम्मान; अब सड़कों पर सब्जी बेच रही है अनु

Anu Kumari Dhanbad Athlete: झारखंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनु कुमारी इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. अनु कुमारी बलियापुर प्रखंड की रहने वाली हैं. सरकार ने उन्हें कैश अवार्ड देने का वादा किया था, लेकिन आज तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया.

Anu Kumari Dhanbad athlete

Anu Kumari Dhanbad Athlete: झारखंड के धनबाद जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनु कुमारी (Anu Kumari) इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. अनु कुमारी बलियापुर प्रखंड की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2024 में चीन में आयोजित लेजर रन विश्व चैंपियनशिप (Laser Run World Championship 2024) में कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया था, लेकिन अब हालत ये है कि उनका परिवार भयंकर गरीबी की चपेट में है. झारखंड की यह बेटी आज खेतों में हल चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में अनु कुमारी बताती हैं कि चीन में हुए लेजर रन विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने मेडल जीता था, तब सरकार ने उन्हें कैश अवार्ड देने का वादा किया था, लेकिन आज तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया.

कर्ज लेकर गईं चीन

झारखंड की अनु कुमारी (Anu Kumari) ने चीन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कर्ज तक लेना पड़ा. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 1 लाख 40 हजार रुपये की जरूरत थी, तब उन्होंने 80 हजार लोन लिया और बाकि गांव वाले मिलकर उनकी मदद की. लेकिन सरकार आज तक ना मदद दी और ना ही लोन भरा जा सका. अनु कुमारी आज भी वो लोन, खेती और सब्जी बेचकर भर रही हैं.

झारखंड सरकार वादे से मुकरी

अनु कुमारी आगे बताती हैं कि, महाराष्ट्र में आयोजित हुई प्रतियोगिता में भी उन्होंने मेडल जीता था. वहीं उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर झारखंड सरकार ने जॉब देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने आजतक अपना वादा पूरा नहीं किया.

ये भी पढ़ें- Ind vs NZ: इंदौर में निर्णायक जंग से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली, कुलदीप यादव के साथ टेका मत्था

बिहार की बेटी पर मेहरबान लेकिन अपने…?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब प्रकरण मामले में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस मामले पर नुसरत परवीन को 3 लाख रुपये मासिक वेतन पर मनचाही पोस्टिंग और सरकारी फ्लैट देने का भी वादा किया था.

वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट में नेटिजन्स हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं. कोई उनपर विशेष समुदाय को साधने का आरोप लगा रहे हैं तो कोई वोट बैंक का लालच बता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read