Bharat Express DD Free Dish

सबका सम्मान-जीवन आसान योजना: 80+ वृद्धजनों को घर पर ही मिलेगी रजिस्ट्री सुविधा, जानिए पूरा फायदा

Bihar News: बिहार में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों को अब घर बैठे जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी. नीतीश कुमार की ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. पढिए पूरी खबर…

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-3 (Nishchay 3) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ की घोषणा कर दी है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करना है. इस नियम के तहत खासतौर पर 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. बता दें कि अब ऐसे वृद्धजन घर बैठे ही इस प्रकार की निबंधन सेवाएं पा सकेंगे.

वृद्धजनों के लिए घर पर रजिस्ट्री की सुविधा

बता दें कि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों को जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री में काफी परेशानी होती है. अब  इस योजना के तहत मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के जरिए घर पर ही सेवाओं का लाभ मिलेगा. इसमें वृद्धजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं दस्तावेजों का निबंधन भी निश्चित समय-सीमा में पूरा होगा और इसकी प्रक्रिया 7 कार्य दिवसों में सुनिश्चित हो जाएगी.

भूमि की अपडेटिड जानकारी भी मिलेगी

जमीन खरीदने वाले लोगों को अक्सर भूमि की सही और अपडेटिड जानकारी नहीं मिलती. जिसके तहत काफी परेशानी होती है. अब आवेदकों के अनुरोध पर निबंधन विभाग अंचल कार्यालय से भूमि की अपडेटिड स्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा. इसे क्रेता-विक्रेता को उपलब्ध कराया जाएगा. इससे जमीन के बारे में सही जानकारी मिलेने के साथ ही खरीद-बिक्री में भी पारदर्शिता आएगी.

यह भी पढ़ें: ‘आप शंकराचार्य कैसे…24 घंटे में बता दो’, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रशासन ने भेजा नोटिस

कब से लागू होगी योजनाएं?

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन व्यवस्थाओं(Nishchay 3) को 1 अप्रैल 2026 से लागू करने के निर्देश दिए हैं. संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी हो चुके हैं. यह योजना राज्य के वृद्धजनों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. वहीं भूमि की अपडेटिड जानकारी से सभी लोगों को फायदा होगा.

सुझाव भी दिए जा सकेंगे

योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि इस व्यवस्था के संबंध में कोई विशिष्ट सुझाव हो तो 19 जनवरी 2026 तक दिए जा सकते हैं. सुझावों से योजना को और बेहतर बनाया जाएगा. राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने का लक्ष्य है. यह योजना बिहार को और विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read