Bharat Express DD Free Dish

क्योटी जल प्रपात बना फिटनेस टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट, ‘बिहारी टार्जन’ राजा यादव के वीडियो ने मचाई धूम

Bihari Tarzan Raja Yadav: विंध्य क्षेत्र का मशहूर पर्यटन स्थल क्योटी जल प्रपात के पास सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा यादव एक्सरसाइज करते दिखे. उन्होंने इसका वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Bihari Tarzan Raja Yadav

Rewa news: विंध्य क्षेत्र का मशहूर पर्यटन स्थल क्योटी जल प्रपात एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस बार वजह हैं बिहार के चर्चित फिटनेस एथलीट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा यादव, जिन्हें लोग प्यार से “बिहारी टार्जन” कहते हैं. क्योटी में एक्सरसाइज करते हुए उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख और शेयर कर रहे हैं.

राजा यादव ने यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में वे झरने के पास दौड़ लगाते, पुशअप्स करते और देसी अंदाज में कसरत करते नजर आ रहे हैं. प्राकृतिक माहौल, ऊंचाई से गिरता पानी और राजा की जबरदस्त फुर्ती तीनों मिलकर इस वीडियो को बेहद आकर्षक बना रहे हैं.

टूरिज़्म को मिली नई पहचान

क्योटी जल प्रपात पहले से ही रीवा-सतना बेल्ट का प्रमुख पर्यटन स्थल है, लेकिन राजा यादव के वीडियो के बाद इसे “फिटनेस टूरिज़्म” की नई पहचान मिलती दिख रही है. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं,

अब क्योटी सिर्फ पिकनिक नहीं, फिटनेस डेस्टिनेशन भी है.

युवाओं में खास तौर पर इस जगह को लेकर उत्साह बढ़ा है. कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि वे भी यहां आकर मॉर्निंग रन, योग और वर्कआउट करना चाहते हैं.

कौन हैं राजा यादव?

राजा यादव बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र के छोटे से गांव पाकड़ से हैं. वे खेतों में दौड़ते, मिट्टी में कसरत करते और पुराने टायरों से बॉडी बनाते हैं. उनकी रफ्तार इतनी तेज है कि वे कई बार कार और थार जैसी गाड़ियों को भी पीछे छोड़ चुके हैं. इन्हीं वजहों से उन्हें “बिहारी टार्जन” कहा जाने लगा. जी बिहार-झारखंड जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी कहानी दिखने के बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान में आए. बिहार के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने भी उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें- साधारण कार्यकर्ता को सर्वोच्च पद देना बीजेपी की ताकत- नितिन नबीन

देसी ट्रेनिंग, बड़ा सपना

राजा यादव अपनी फिटनेस का श्रेय देसी ट्रेनिंग और सख्त अनुशासन को देते हैं. उनका सपना है कि वे भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतें. सोशल मीडिया के जरिए वे युवाओं को यह संदेश दे रहे हैं कि महंगे जिम नहीं, मजबूत इरादा और मेहनत ही असली ताकत है.

क्योटी के लिए सुनहरा मौका

राजा यादव के वीडियो ने क्योटी जल प्रपात को देशभर के युवाओं के बीच चर्चा में ला दिया है. पर्यटन प्रबंधक स्वतंत्र शुक्ला का मानना है कि अगर यहां ट्रैकिंग पाथ, रनिंग ट्रेल और फिटनेस ज़ोन विकसित किए जाएं तो क्योटी “एडवेंचर और फिटनेस टूरिज़्म” का बड़ा केंद्र बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read