Bharat Express DD Free Dish

शोक के बीच शक्ति प्रदर्शन! क्या सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की अगली डिप्टी सीएम? चर्चाएं तेज

Sunetra Pawar Deputy CM: अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इस संबंध में अगर कल तक कोई फैसला हो जाता है तो कल ही शपथ ग्रहण समारोह भी होगा. अजित पवार के पास आबकारी, वित्त और खेल विभाग के अलावा डिप्टी सीएम का भी पद था.

Sunetra Pawar Deputy CM

Sunetra Pawar Deputy CM: अजित पवार की मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है. चर्चा है कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इस संबंध में अगर कल तक कोई फैसला हो जाता है तो कल ही शपथ ग्रहण समारोह भी होगा.

इस संबंध में एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा है कि पार्टी के विधायक दल की कल बैठक होगी. इस बैठक में सुनेत्रा के नाम पर चर्चा होगी. इस संबंध में आज NCP के नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके घर पहुंचे. जहां इनके बीच आधे घंटे तक मीटिंग भी हुई.

अजित पवार की मौत के बाद पद हुआ खाली

गौरतलब है कि अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत होने के बाद महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम का पद खाली हो गया है. जिस पर उनकी पत्नी को बैठाने के संबंध में चर्चा हो रही है. NCP के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि ये विभाग और पार्टी का नेतृत्व किसे दिया जाए.

अजित पवार 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जिला परिषद चुनाव संबंधित एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया.

NCP के नेता प्रफुल्ल पटेल ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद मीडिया को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री फडणवीस को कह दिया है कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द फैसला लेना जरूरी है.

क्या होगा NCP का विलय?

अजित पवार कुछ दिनों के अंदर NCP का विलय करने वाले थे. उन्होंने इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया था. उनके करीबी किरण गुजर ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया था कि 5 दिन पहले यह प्रक्रिया पूरी हो गई थी. कुछ दिनों में विलय होने वाला था, लेकिन अचानक से ये दुर्घटना हो गई.

ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ एक ही व्यक्ति ने नहीं पहना असमिया पटका…’, राहुल गांधी के गमछा विवाद पर क्या बोले अमित शाह?

वहीं एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने भी इसपर मुहर लगाई. उन्होंने कहा कि NCP के विलय को लेकर अजित दादा और उनके बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी थी. वो इसे लेकर सकारात्मक दिख रहे थे. जिला परिषद चुनाव के बाद इसपर फाइनल फैसला लेना था.

बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार के पास आबकारी, वित्त और खेल विभाग के अलावा डिप्टी सीएम का भी पद था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read