Rahul Gandhi Gamcha vivad: गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’कार्यक्रम के दौरान उपजा गमछा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय असम दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने डिब्रूगढ़ में नए असम विधानसभा भवन की नींव रखी. हालांकि रैली को संबोधित करते हुए शाह ने राहुल गांधी के गमछा विवाद को एक बार फिर उजागर किया. उन्होंने कहा कि ‘पूरी दुनिया में, असम और उत्तर-पूर्व के विभिन्न सांस्कृतिक गमछे हमारी उत्तर-पूर्वी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक हैं. राष्ट्रपति के यहां आयोजित कार्यक्रम में सबने असमिया गमछा पहना लेकिन एक व्यक्ति ऐसा था जिसने इस गमछे को नहीं पहना और वो हैं राहुल गांधी.
अमित शाह ने राहुल पर बोला तीखा हमला
अमित शाह मे कहा कि पूरी दुनिया में, असम और उत्तर-पूर्व के विभिन्न सांस्कृतिक गमछे हमारी उत्तर-पूर्वी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक हैं. 26 जनवरी को ऐट होम प्रोग्राम के दौरान, राष्ट्रपति ने सबको उत्तर-पूर्वी गमछे पहनाए. वहां आए सभी लोगों ने उत्तर-पूर्वी गमछे लगाए, सिवाय एक व्यक्ति के, जिसका नाम राहुल गांधी है.
#WATCH | Dibrugarh, Assam | Union Home Minister Amit Shah says, “Across the world, various cultural ‘gamchas’ from Assam and the North-East are symbols of respect for our North-East culture. On 26th January, during the At-Home programme, the President put up North-East ‘gamchas’… pic.twitter.com/BNhGr8lul3
— ANI (@ANI) January 30, 2026
उन्होंने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी किस तरह की दुश्मनी है? वे हमारे उत्तर-पूर्वी लोगों के साथ इतना अन्याय क्यों करते हैं? राहुल गांधी जो चाहें कर सकते हैं. जब तक भाजपा राजनीति में है, कोई भी उत्तर-पूर्व की संस्कृति को हिला नहीं सकता.
लचित बोरफुकन का भी किया जिक्र
सम्बोधन करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी और असम सरकार ने लचित बोरफुकन की जीवनी का 23 भाषाओं में अनुवाद करके इसे उपलब्ध कराया है. हेमंत बिस्वा शर्मा ने 400वीं जयंती पर यहां जश्न मनाने की इच्छा जताई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसे असम की राजधानी विज्ञान भवन में मनाया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं आएंगे और लचित बोरफुकन का प्रचार-प्रसार करेंगे.
यह भी पढ़ें: राहुल के असमिया पटका न पहनने पर चढ़ा सियासी पारा! भड़के भाजपा प्रवक्ता, बोले- ‘इनकी सच्चाई आ गई सामने’
जानिए क्या है गमछा विवाद?
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ रिसेप्शन में सियासत का एक नया अखाड़ा खुल गया है. कार्यक्रम की थीम ‘नॉर्थ-ईस्ट (पूर्वोत्तर) थी, लेकिन चर्चा का केंद्र बन गया विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पटका न पहनना. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे पूर्वोत्तर का अपमान बताते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि यही कारण है कि कांग्रेस देश से खत्म हो रही है. वहीं, कांग्रेस ने इसे ‘नकली ड्रामा’ करार देते हुए सीसीटीवी फुटेज जारी करने की चुनौती दे दी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



