Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में खूंखार नक्सली उधम सिंह ढेर, जानिए अमित शाह का मिशन ’31 मार्च 2026′ कैसे हो रहा साकार?

Bijapur Naxal Encounter Udham Singh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ में DVC सदस्य उधम सिंह के मारे जाने की खबर है. यह ऑपरेशन गृह मंत्री अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद उन्मूलन मिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान न्नागेल्लूर और पेद्दागेलूर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ चल रही है. डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ भड़क गई.

सूत्रों के मुताबिक नक्सली कमांडर और डिवीजनल कमेटी (DVC) सदस्य उधम सिंह के मारे जाने की पुख्ता खबर है. यह ऑपरेशन देश के गृह मंत्री अमित शाह की उस डेड्लाइन की ओर बढ़ता एक और कदम माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की प्रतिबद्धता जताई थी.

जानिए कैसे अमित शाह का मिशन हो रहा साकार?

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने खूंखार नक्सली उधम सिंह को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. बता दें कि यह अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद उन्मूलन के मिशन का हिस्सा है. पिछले कुछ महीनों (नवंबर 2025-फरवरी 2026) में ही छत्तीसगढ़ में 250 से ज्यादा नक्सली मारे गए है, वहीं 1000 से अधिक सरेंडर कर चुके हैं. बीजापुर जैसे हॉटस्पॉट्स में लगातार ऑपरेशन से नक्सल प्रभावित क्षेत्र 80% कम हुए. यह दर्शाता है कि केंद्र-राज्य समन्वय से लक्ष्य साकार हो रहा है.

क्या है अमित शाह का मिशन ’31 मार्च 2026′?

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सितंबर 2025 में ‘नक्सल मुक्त भारत’ कार्यक्रम में स्पष्ट घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक देश से हथियारी नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि 2014 में 126 नक्सल प्रभावित जिले थे जो अब घटकर 12 रह गए हैं. 2025 में 270 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया. शाह ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण का आह्वान किया था और कहा था कि सुरक्षा बल कार्रवाई जारी रखेंगे. यह लक्ष्य संवाद, सुरक्षा और समन्वय पर आधारित है.

यह भी पढ़ें: ‘तुम भारतीय और हम कोरियन…’, गाजियाबाद सुसाइड केस में डायरी ने किया दिल दहलाने वाला खुलासा

7 फरवरी को बस्तर दौरे पर रहेंगे अमित शाह

बीजापुर की यह मुठभेड़ अमित शाह के 7 फरवरी के बस्तर दौरे से ठीक पहले हुई है. उनका दौरा नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है. बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital